Trending Topics

बॉलीवुड के सितारें : असल ज़िन्दगी में चिराग तले अँधेरा

Our Bollywood Stares Have Some Serious Health Issues Find Out

स्वस्थ जीवन अनमोल है और इसका महत्व हमें तब समझ आता है जब हमें कोई गंभीर बीमारी हो जाती है। इसमें कोई शक नहीं है  जैसे प्रकृति और भगवान किसी में अंतर नहीं रखते अपनी नेमतें बरसाने में। ठीक वैसे ही मौत, बीमारी कभी भी आ सकती हैं। इनका कोई समय निश्चित नहीं होता। सितारों को हमेशा फिट समझा जाता है। देखने में वो लगते भी हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि आपके सितारे भी सीरियस बीमारियों की जकड़न में रह चुके हैं। चलिए जानते हैं कि हमारे चहिते सितारे किन गंभीर बीमारियों के  शिकार हैं। 

Rajnikant

रजनीकांत साउथ के भगवान माने जाते है। उनकी यहाँ पूजा होती है। जरा सोचिये कि रजनीकांत भी भला कभी बीमारी का शिकार हो सकते हैं। दरसल में एक बार काफी समय तक उनकी तबीयत खराब रही है। उन्हें Emesis नाम की बीमारी थी। इसमें लगातार उल्टियां आती हैं। भूख ना लगना, घबराहट होना इस तरह की दिक्कतों का भी सामना करना पड़ता है। सिंगापुर में रजनीकान्त का इलाज चला था। उन्हें आईसीयू में रखा गया था।

Dharmendra

धर्मेंद्र अपने हसमुख स्वाभाव और बिंदास एक्टिंग के लिए जाने जाते है। पर आपको हैरानी होगी ये बिंदास और ख़ुशदिल दिखने वाले एक्टर धरम पाजी 15 सालों तक डिप्रेशन में रहे हैं। वो काफी शराब पीते थे। जिस वजह से वे पूरे अल्कोहलिक हो गए थे। काफी समय के बाद वो इस दौर से बाहर निकले। अब वो शराब और सिगरेट से दूरी बनाकर रखते हैं।

Rithik Roshan

रितिक की फिटनेस और परफेक्ट बॉडी का कोई सनी नहीं है पर हम आप को बता दें कि इनको एक बार बहुत गंभीर चोट लग चुकी है। दरअसल बैंग-बैंग’ फिल्म की शूटिंग चल रही थी। इसके दौरान रितिक के सिर पर चोट लगी थी। ये चोट काफी गंभीर थी। काफी समय तक फिल्म की शूटिंग रुकी रही। पता चला कि रितिक क्रॉनिक सबड्यूरल हेमेटोमा नाम की बीमारी है। इसमें सिर में बहुत तेज दर्द होता है। कई दफा लग चुकी शूटिंग के मौके पर रितिक को इस दर्द को झेलना पड़ा है।

Manisha Koirala

रुपहले परदे पर परियों सी दिखने वाली खूबसूरत मनीषा कोइराला कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ चुकी हैं। साल 2012 में उन्हें ओबेरियन कैंसर हुआ था। इसके बाद उन्होंने अमेरिका से अपना इलाज करवाया। इसके अलावा योग की सहायता से इस बीमारी से बाहर निकली। बीते दिनों उनकी फिल्म ‘डियर माया’ आई थी। फिलहाल राजकुमार हिरानी की आने वाली फिल्म में वो काम करने वाली

You may be also interested

Recent Stories

1