Trending Topics

प्रियंका ने आफ्रिका के बच्चो के साथ का वीडियो किया शेयर, फैंस को आ रहा है काफी पसंद

priyanka chopra meets youngsters in zimbabwe with unicef

बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा कुछ ना कुछ ऐसा करती ही रहती हैं जिससे ये हमेशा ही चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में ये यूनिसेफ की गुडविल एंबेसडर बनी है और इसी की शुरुआत को प्रोमोट करने के लिए जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका में पहुंची जहाँ उन्होंने बच्चों के साथ मस्ती की। 

बता दे कि ये शुरुआत बच्चों के खिलाफ हिंसा को खत्म करने के लिए की गई है। इसी के चलते प्रियंका उन बच्चों से मिली जो यौन शोषण का शिकार हो चुके हैं। इसी प्रमोशन का वीडियो और कुछ फोटोज भी शेयर की है जो वायरल हो रही हैं।

इस दौरान बच्चों ने प्रियंका से उनके बालों की तारीफ की जिस पर प्रियंका ने कहा, 'तुम्हारे बाल भी बहुत अच्छे हैं। इस पर बच्ची बोली आपके बहुत सिल्की और अच्छे हैं, प्रियंका ने उसे समझाते हुए कहा तुम्हारे कर्ली हैं लेकिन बहुत प्यारे हैं।'

आप भी देखिये इस वीडियो को जिसमे प्रियंका बच्चों के साथ एन्जॉय कर रही हैं। यही वीडियो प्रियंका के फैन को काफी पसंद आ रहा है। आइये देखते हैं। 

You may be also interested

1