साजिद पर इल्जाम लगाने वाली शर्लिन का जन्मदिन आज, कई बार कर चुकी है ऐसी इच्छा व्यक्त
![Today is the birthday of Sherlyn who accused Sajid, has expressed such wish many times Today is the birthday of Sherlyn who accused Sajid, has expressed such wish many times](https://viral.newstracklive.com/uploads/february2023/1.jpg_63e7703f124ba.jpg)
शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra) बॉलीवुड की सबसे बोल्ड अभिनेत्रियों में से एक कही जाती है। फैशन च्वाइस और ज्वलंत मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखने की वजह से वो हमेशा ही चर्चाओं में बनी रहती है। आज शर्लिन चोपड़ा अपना 39वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है। उनका जन्म 11 फरवरी 1984 (Sherlyn Chopra Birthday) को हैदराबाद में ही हुआ था।
![](https://viral.newstracklive.com/uploads/february2023/2.jpg_63e7703f1d5ef.jpg)
शर्लिन चोपड़ा ने भले ही बहुत दमदार मूवीज ना की हों लेकिन वो खबरों में रहती हैं। उन्होंने बॉलीवुड में ‘कामसूत्र 3D’ और ‘दिल बोले हड़िप्पा’ के लिए भी पहचाना जाता है।
![](https://viral.newstracklive.com/uploads/february2023/3.jpg_63e7703f2668e.jpg)
बिग बॉस 3 (Bigg Boss 3) के दौरान भी शर्लिन चोपड़ा खूब चर्चा में भी रह चुकी है। ये बोलना गलत नहीं होगा कि वो अपने काम से अधिक स्टेटमेंट, बयान और ट्वीट की वजह से चर्चा में बनी रहती है।
![](https://viral.newstracklive.com/uploads/february2023/4.jpg_63e7703f2f093.jpg)
उन्होंने एक बयान में बोला था कि वो बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन के साथ ऑन स्क्रीन रोमांस करना चाहती हैं। उन्होंने इस बारें में बोला था कि – ‘मैं विद्या बालन संग पैशनेट सीन देना पसंद करुँगी। मुझे वो बहुत पसंद हैं।
![](https://viral.newstracklive.com/uploads/february2023/5.jpg_63e7703f374eb.jpg)
अगर वो मुझे सुन रही हैं तो मैं उन्हें कहना चाहूंगी- विद्या मैं उनके पति सिद्धार्थ रॉय कपूर से बेहतर आपका ख्याल रख सकती हूं।