Trending Topics

ये कंपनी महिलाओं को दे रही है पीरियड के पहले दिन छुट्टी, निकाली नयी पॉलिसी

women can take leave on first day of their period

महिलाओं की पीरियड प्रॉब्लम आम है। जो उन्हें हर महीन होती है लेकिन उससे जुडी कई परेशानी भी सहन करनी होती है। अगर  वर्किंग वोमन है तो उनके साथ पीरियड के पहले दिन बड़ी दिक्क्त होती है जिनसे उनका मन काम में नहीं लग पाता। इसी परेशानी को देखते हुए एक कंपनी ने पीरियड के पहले दिन छुट्टी लेने की घोषणा की है जिससे हर महिला के लिए ख़ुशी की खबर है। बता दे मुंबई की डिजिटल मीडिया कंपनी ने घोषणा की है कि वह महिलाओं को पीरियड के पहले दिन छुट्टी देगी। कल्चर मशीन नाम की इस कंपनी ने पहल करते हुए अपनी महिला कर्मचारियों के लिए यह पॉलिसी निकाली है।

इस कंपनी में कुल 75 महिलाएं हैं, जिनके लिए कंपनी ने फर्स्ट डे ऑफ लीव पॉलिसी निकाली है। कुछ समय पहले ही ये लीव पॉलिसी इस कंपनी ने शुरू की है जिसे यूट्यूब और फेसबुक पर वीडियो बना कर शेयर किया गया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कंपनी की महिला कर्मचारियों को उनके मुश्किल दिनों पर खुलकर बात करते दिखाया गया कि पीरियड के दौरान वह किस तरह के दर्द से गुजरती हैं। तो चलिए देखते हैं महिलाएं इस पर क्या क्या कहती हैं। 

1