इस गाँव में रहते हैं मात्र 100 लोग

दुनियाभर में कई गाँव है जो अपने अनोखे अंदाज के लिए मशहूर है। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसे गाँव के बारे में बताने जा रहे है जहाँ केवल 100 लोग रहते हैं। यह गाँव हुआकाचिना है, जो रेत के टीलों से घिरा है। यह गांव इका प्रांत में है, जो दक्षिणी अमेरिका के पेरू में स्थित है। इस गांव में लगभग 100 लोगों की एक स्थायी आबादी है, और यहां हर साल कई हजार पर्यटक आते हैं। वैसे हुआकाचिना रेगिस्तान में एक छोटी प्राकृतिक झील भी है और इसे "अमेरिका का नखलिस्तान" कहते हैं।

वैसे इस गांव में बसी झील के बारे में यह कहा जाता है कि, जब एक परी यहां नहा रही थी तो एक शिकारी ने उस पर निशाना साधा था। उसके बाद परी तो बच गई लेकिन उसके कपड़े से एक टीला बन गया और उसी टीले के अंदर ये गांव बस गया।

वैसे उस महिला के बारे में ये भी अफवाह है की वो एक जलपरी के रूप में नखलिस्तान में रहती है। यहाँ रात के समय में बहुत बेहतरीन नजारा दीखता है। यहाँ सूर्यास्त का अद्भुत नजारा देखने यहां हजारों सैलानी आते हैं। वैसे सैंडबोर्डिंग और दून बुग्गिस यहां सबसे ज्यादा चर्चित माना जाता है।