Trending Topics

इन्दौरी तड़का : हां तो भिया आज तो पप्पी डे है

indori tadka kiss day special

इन्दौरी तड़का : हाँ भिया राम और सब चकाचक। आज तो वेलेंटाइन का पप्पी डे है। मतलब समझ रिए हो आप आज लड़को का डे है जो उनको चिए वो आज उनको मिल जाएगा, क्योंकि इसके पेले सारे लड़कियों के दिन थे तो लड़कियों ने खूब लुटा बेचारों को अब लड़को का दिन है अब आज जमकर पप्पी डे मनेगा। पन अपन को क्या अपना को तो कुछ नी मिलने वाला अपन तो वोई सिंगल है कोई नी तो छोटे से बच्चे को ही पप्पी देकर पप्पी डे मना लेंगे। क्यों बॉस बात सई है ना। तो आज का दिन तो सबी कपल्स का पप्पी में ही निकल जाएगा। भिया यार मेरेको समझ नी आता की ये डे बनाए किसने, बस एक बार मेको ये डे बनाने वाला मिल जाए फिर तो इंदौर में नागिन डांस नचवा दूँ मैं उसको।

साला कपल्स के लिए वेलेंटाइन डे और सिंगल्स के लिए कोई डे नी। बेचारे सिंगल्स रोज संडे, मंडे, ट्यूसडे मना रे है। सिंगल्स की ज़िन्दगी में इन डेज के आलावा बचा ही क्या है, साली पूरी ज़िन्दगी झंड कर डाली है इस वेलेंटाइन वीक ने। लो बताओ अब कल वेलेंटाइन डे है कल बी कुछ नी होयेगा कल बी वोई सब कपल्स को देखकर दिल में आग लग जाएगी। भिया पुरे साल हम इसन्गल्स को कोई दुःख नी होता पन जैसे ही वेलेंटाइन डेज आते है पुरे शरीर में आग लग जाती है आग। यार नी यार भिया यार ये भगवान हम सिंगल्स के साथ बोत गलत कर रिए है यार, इनको समझाओ यार की हम सिंगल्स को भी कोई दिलवा दो या जो कपल्स है उनको अलग करवा दो।

इंदौरी तड़का : भिया ये आने वाली 14 फरवरी ना जाने कित्तो की बारा बजाएगी

इंदौरी तड़का : ताऊ आज तो इंदौर का 56 खचाखच भरा होवेगा, Rose Day है ना

इन्दौरी तड़का : भिया प्रॉमिस तो कर लेंगे पण निभाएगा कौन

इन्दौरी तड़का : भिया ये इन्दौरी छोरियों को तो वैसे भी बंदर ही पसन्द आते है

इंदौरी तड़का : यार भैया मेको तो आज पता चल रिया है की पांच रुपए से ऊपर की बी कोई चॉकलेट आती है

 

Recent Stories

1