इन्दौरी तड़का : यहाँ पे शादी किसी और की होती है और झेलना किसी और को ही पड़ता है
![indori tadka wedding special article indori tadka wedding special article](https://viral.newstracklive.com/uploads/4YYQiaCky71491972584.jpg)
Indori Tadka : हाँ बड़े बिल्कुल सई के रे है हम। अगर किसी की शादी में जाना है तो पेले ही भोत कुछ मगजमारी करनी होती है। जैसे पेला सवाल होता है - गिफ्ट में क्या देना है ? ऐसे में दूसरी जगे हो तो लोग बड़े बड़े सामान देने को बोलते है. लेकिन अपने इंदौर में " उनने अपन के यहाँ पे जब शादी हुई थी तो कित्ते दिए थे वोई अपन बी दे देंगे है ना, और वो लोग कित्ते आए थे अरे हाँ वो तो पुरे खानदान को लेके आए थे अपन बी लेके चलेंगे"। दुसरा सवाल - शादी कहाँ है ? दूसरे शहरो में होटल में है। और यहाँ अपने इंदौर में " वो उनके घर के बगल में एक मैदान खाली पड़ा है वोई लगा दिया है मंडप"। तीसरा पेनना क्या है दूसरे शहरो में हाई फाई ड्रेस। यहाँ अपने इंदौर में "क्यों गुड़िया तेरी वो गरबे वाली चुन्नी ड्रेस रखी है ना वोई डाल ले, और छोरे तू वो तेरी दिवाली वाली शेरवानी निकाल ले, और पतिदेव आप अपने शादी वाली शेरवानी पेन लो, और मैं वो मेरी लाल वाले साडी पेन लेती हूँ"।
![](http://viral.newstracklive.com/uploads/UJIyx462zW1491965001.jpg)
चौथा सवाल - खाना क्या क्या बना है - दूसरे शहरो में बने होंगे मस्त आइटम्स। अपने इंदौर में खाने में वोई पनीर की सब्जी, पूड़ी, राजमा चावल, दहीबड़े, दाल, होएगी और क्या। पांचवा सवाल - जाके सबसे पेले क्या करना है - दूसरे शहरो में जाकर सबसे पेले बैठेंगे, फिर दूल्हा दुल्हन को गिफ्ट देंगे, फिर खाना खाकर घर आ जाएंगे। अपने इंदौर में जाके सबसे पेले खाना खाएंगे, फिर दूल्हा दुल्हन को गिफ्ट देंगे फिर थोड़ी देर बैठेंगे, फिर खाना खाएंगे, थोड़ा पैक करवा लेंगे और घर आ जाएंगे। हाँ बड़े ये इंदौर की शादी की तैयारियां है वो बी घर वालो की नी शादी में आने वालों की।
इन्दौरी तड़का : भिया यहाँ के यूथ की ज़िन्दगी है उनका मोबाइल और चार्जर
इन्दौरी तड़का : बड़े मेरेको मालम है ये इन्दौरी साले होते ही एबले है