Trending Topics

इन्दौरी तड़का : नी भिया होली वाले दिन तुम बच गए थे आज नी बच पाओगे

indori tadka rangpanchmi special

भिया आज तो रंगपंचमी है और आज तो होली से ज्यादा रंग जमेगा। आज तो भिया मजे ही मजे आज तो सब जगह इंदौर पे लोग रैलीयों में शामिल होंगे। सभी लोगो को रैलियों में हुड़दंग मचा होगा। यहाँ पर सभी रंगे हुए नजर आएँगे। रंगपंचमी पे यहाँ पे लोग जमकर खेलते हुए नजर आने वाले है। होली पर जितनी धूम नहीं मचती है, उतने यहाँ पर लोग रंगपंचमी पर मदमस्त नजर आने वाले है। रंगपंचमी पर लोग यहाँ पर सबसे ज्यादा उल्लास में नजर आते है। यहाँ अपने इंदौर में सबसे ज्यादा होली तो नहीं लेकिन रंगपंचमी मनाई जाती है।  भिया यहाँ पे होली के दिन तो जादा लोगो का तांता नी रेता है लेकिन आप अगर रंगपंचमी पे आ जाओ और देखो तो लोग ऐसे मदमस्त नजर आते है की क्या बतऊ। रंगपंचमी पे तो लोगो किसी को बी नी छोड़ते हर किसी को रंग देते है फिर वो कोई बी हो।

इंदौर की तो भिया ठाठ ही निराली है यहाँ पे होली से जादा रंगीन रंगपंचमी होएगी। आज तो आप बस देखते जाओ ऐसे काले पिले लोग नजर आएँगे की क्या कहे। गुलाल से खेलो तो ठीक है लेकिन पता नी लोगो को पक्के कलर से खेलने में क्या मजा आता है। भोत पागलपनती करते है लोग यहाँ पे रंगपंचमी को। लपककर आज सबी को रंग देंगे। बड़े एक बार होली वाले दिन तो बाहर निकल बी जाओ लेकिन रंगपंचमी को गलती से बी बहार ना जाओ तो ही ठीक है वरना कोई बिना रंगे नी छोड़ता यहाँ पे। चलो भैया कुछ बी हो तुमको और तुम्हारे परिवार को रंगपंचमी की भन्नाट बधाइयां।

इन्दौरी तड़का : भिया होली आने के पहले ही होली की राम-राम

बच्चों से पूछे गए होली के बारे में अनोखे सवाल, तो सुनने को मिले ऐसे जवाब

होली के बाद कलर निकालने के लिए करें ये 4 उपाय

 

1