Trending Topics

हिमाचल में इंसान के साथ ही ATM भी काँप रहे है

Warm clothes, heaters for ATMs in Lahaul-Spiti

ठंड का मौसम बहुत ही कम लोगो को पसंद होता है ये वो मौसम होता है जब लोग घर से बाहर निकलना पसंद ही नहीं करते है वे केवल रजाई के अंदर ही दुबके रहना चाहते है। ऐसे में ठंड से इन दिनों पूरा उत्तर भारत ठंडा हो रहा है, आप सभी जानते ही होंगे कि दिल्ली में न्यूनतम तापमान भी 4 डिग्री सेलसियस पहुंच गया है। बात करें हिमाचल की तो हिमाचल के लाहौल-स्पिती में इंसान से लेकर जानवर तक और यहाँ तक की ATM भी ठिठुर रहे हैं।  जी हाँ हमारी बात पर आप सभी को यकीन तो नहीं होगा लेकिन ये सच है। 

जी दरअसल में गिरते तापमान की वजह से मजबूर होकर बैंक अधिकारियों ने ATMs में रूम हीटर लगाये हैं और ATM मशीनों को कंबलों से ढका है। कहा जा रहा है कि Keylong ज़िले में ATM को ठप्प होने से बचाने के लिए ऐसे-ऐसे तरीके अपनाए जा रहें है।

इस जिले में उपस्थित एसबीआई बैंक की ब्रांच मैनेजर, संगीता से बात करने के दौरान उन्होंने कहा कि "कभी-कभी ATM Cabin को धूप मिल जाती है, लेकिन ज़्यादातर समय तापमान बेहद कम होता है। हम तापमान सही रखने के लिए इलेक्ट्रिक हिटर्स का इस्तेमाल कर रहे हैं, ये दिन के समय ही होता है जब कस्टमर्स आते हैं।" आपको बता दें की खबर ये है कि सोमवार के दिन Keylong का तापमान -12.6 डिग्री सेलसियस था और स्पीति में मौसम कुछ ज्यादा ही खराब था। वही बात करे ATM की तो वे सर्दियों के मौसम में बंद ही रह जाते है भले ही उन्हें कितनी भी मशक्कत से चालु किया जाए।

नियाग्रा फाल्स का हाल कुछ ऐसा हो चला है ठंड में

इन्हे दुनिया का बेस्ट बॉस कहने में कोई खराबी नहीं है

6 महीने में सब कुछ बदला जा सकता है, अब इन्हे ही देख लीजिए

 

Recent Stories

1