Trending Topics

10 मार्च को है होली, जानिए पौराणिक कथा

Why do we celebrate Holi

हर साल होली का पर्व मान्या जाता है. ऐसे में होली इस साल 10 मार्च को मनाई जाने वाली है. अब आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर होली क्यों मनाई जाती है. जी दरअसल इसके पीछे एक पौराणिक कथा है. तो आइए जानते हैं क्यों मनाते हैं होली.

क्यों मनाते हैं होली

जी दरअसल हिरण्यकश्यप प्राचीन भारत का एक राजा था जो कि राक्षस की तरह था. वह अपने छोटे भाई की मौत का बदला लेना चाहता था जिसे भगवान विष्णु ने मारा था. इसलिए अपने आप को शक्तिशाली बनाने के लिए उसने सालों तक प्रार्थना की. आखिरकार उसे वरदान मिला. लेकिन इससे हिरण्यकश्यप खुद को भगवान समझने लगा और लोगों से खुद की भगवान की तरह पूजा करने को कहने लगा. कहते हैं इस दुष्ट राजा का एक बेटा था जिसका नाम प्रहलाद था और वह भगवान विष्णु का परम भक्त था. प्रहलाद ने अपने पिता का कहना कभी नहीं माना और वह भगवान विष्णु की पूजा करता रहा. वहीं बेटे द्वारा अपनी पूजा ना करने से नाराज उस राजा ने अपने बेटे को मारने का निर्णय किया. 

उसने अपनी बहन होलिका से कहा कि वो प्रहलाद को गोद में लेकर आग में बैठ जाए क्योंकि होलिका आग में जल नहीं सकती थी. उनकी योजना प्रहलाद को जलाने की थी, लेकिन उनकी योजना सफल नहीं हो सकी क्योंकि प्रहलाद सारा समय भगवान विष्णु का नाम लेता रहा और बच गया पर होलिका जलकर राख हो गई. होलिका की ये हार बुराई के नष्ट होने का प्रतीक है. इसके बाद भगवान विष्णु ने हिरण्यकश्यप का वध कर दिया, इसलिए होली का त्योहार, होलिका की मौत की कहानी से जुड़ा हुआ है. इसके चलते भारत के कुछ राज्यों में होली से एक दिन पहले बुराई के अंत के प्रतीक के तौर पर होली जलाई जाती है.

इस वजह से अपने बच्चों को खाने को मजबर हुए भालू

आखिर क्यों तार पर बैठते हैं पक्षी?

इस वजह से समुद्र में बनाए जाते थे किले

 

You may be also interested

1