यहाँ पक्षी कर लेते हैं आत्महत्या, वजह अजीब है

आज तक आप सभी ने कई ऐसी कहानियों और किस्सों के बारे में सुना होगा जिन्हे सुनने के बाद मुंह से केवल एक ही शब्द निकलता है और वह है OMG। आज हम आपको एक ऐसा ही किस्सा बताने जा रहे हैं। यह किस्सा असम का। जी दरअसल असम में एक ऐसी जगह है, जहां हजारों पक्षी आत्महत्या कर लेते हैं।

जी हाँ, सुनकर आपको हैरानी हो रही होगी लेकिन यह सच है। जी दरअसल असम के दिमा हासो जिले की पहाड़ी में स्थित जतिंगा घाटी पक्षियों का सुसाइड पॉइंट के तौर पर काफी मशहूर है। यहाँ हर साल सितंबर के महीने में पक्षियों को आत्महत्या करते हुए देखा जाता है और इसी के कारण यह सुर्खियों में आ जाता है। यहाँ ना केवल स्थानीय पक्षी बल्कि प्रवासी पक्षी भी पहुंच जाते हैं और आत्महत्या कर लेते हैं। इसी के चलते इसे काफी रहस्यमय गाँव माना जाता है। यहाँ आकर पक्षी तेजी से उड़ते हुए किसी इमारत या पेड़ से टकरा जाते हैं, जिससे उनकी मौत हो जाती है।

ऐसा एक या दो बार नहीं बल्कि हज़ारों बार हुआ है। आत्महत्या का समय 7 से रात 10 बजे के बीच का होता है। आप सभी को बता दें कि आत्महत्या की इस दौड़ में स्थानीय और प्रवासी चिड़ियों की करीब 40 प्रजाति शामिल हैं। जी दरअसल पक्षी विशेषज्ञों का मानना है कि चुंबकीय ताकत इस रहस्यमय घटना की वजह है, हालाँकि कुछ भी सही और सच पता नहीं चल पाया है।
यहाँ रंग-गुलाल से नहीं बल्कि बिच्छू से खेलते हैं होली