इंदौरी तड़का : बाइक से नापने चले ये भिया पूरी दुनिया
![indori tadka : man travels the world with his bike indori tadka : man travels the world with his bike](https://viral.newstracklive.com/uploads/november2017/HQxgfmfrmn1510974832.jpg)
अरे बिया मान जाओ रे मान जाओ. ये अपने इंदौर वाले अलग नी मानरे बे. एक वो सुयस भिया चले तो इनोने अपना अलगी देस बना लिया जादा तेज़ चल्लीए ये और अपने इंदौर के भिया चले तो अपनी गाड़ी मतलब मोटरसाइकिल से वर्ल्ड टूर पे निकल लिए यार.
![](https://viral.newstracklive.com/uploads/november2017/x5n1r2ArHw1510974832.jpg)
ठेठ इन्दौरी धर्मेंद्र जैन उर्फ़ डीजे भिया और देबाशीष घोष उर्फ़ देबू भिया निकले हे 'वन वर्ल्ड वन राइड' के लिए. 10म्हैने, 32 देस और 50 हज़ार किलोमीटर अपनी गाड़ी के साथ.
![](https://viral.newstracklive.com/uploads/november2017/T7Wp9DuuFi1510974832.jpg)
इनोने 20 देस तो घूम लिए बस 12 देस और बाकि हे. इसकी बारा बजऊ कलेजा देखो अगले का कित्ता बड़ा, हे के नी. अपने को मानपुर इत्ती दूर ने देवास इत्ती दूर भेजदो तो मौत आ जाये.
![](https://viral.newstracklive.com/uploads/november2017/Cm89DovTPR1510974832.jpg)
ये डीजे भिया की गाड़ी के क्या केने. इनोने अपनी गाड़ी पे अपना ब्लड ग्रुप भी लिखवा लियाए, कई गिर पड़ जाये तो सई-साट खून मिल जाये.
![](https://viral.newstracklive.com/uploads/november2017/hnXEpoHZQo1510974832.jpg)
इत्ता भी पूरा नी पड़ रिया था अगले को तो भिया अगले ने इसमें जीपीएस लगवा लिया, चार्जर और साथ में हार्ड कंपाउंड टय्यर ताकि गाड़ी गड्डे-वड्डे कूद के तेज भगे और पंचर बी नी होए.