इन्दौरी तड़का : भिया Sunday is a Fun Day मेरे को तो बचपन से यही आता है
![indori tadka : Sunday Is a Fun Day indori tadka : Sunday Is a Fun Day](https://viral.newstracklive.com/uploads/RdaC8B6mmp1489891703.jpg)
इन्दौरी तड़का : हाँ भिया अपन तो सबी जानते ही है की सन्डे इज ए फन डे। और आज तक संडे को हमारी छुट्टी ही रहीं है। और अपने इंदौर की बात करो तो यहाँ पे सन्डे मतलब होता है घूमने जाना मस्ती करना और पोए जलेबी खाना। आज तो भिया सूबे सूबे यहाँ पे घरो में पोए बन जाएंगे और लोगों टूट पड़ेंगे उसको खाने के लिए। बड़े यहाँ पे बस मजे ही मजे है। देखो तुम ऐसे लपक लपक के लोगों दुँकानो पे पोच जाएंगे और जलेबी और पोए चटकाते हुए नजर आएँगे। भिया आज सन्डे है मतलब घूमने तो जाना ही है कोई मेघदूत निकल जाएगा, तो कोई पातालपानी, इंदौर में घूमने की जगे बिलकुल कम नी है तुम जित्ता चाहो उत्ता घूमो मजे से। नी भिया यहाँ पे ऐसा बी नी है की सबी घूमते ही हो कुछ ऐसे बेचारे लोग बी है इंदौर में जो सन्डे को बी ऑफिस में माथापच्ची करते रेते है।
![](http://viral.newstracklive.com/uploads/L9LGMYMuxT1489891703.jpg)
हाओ भिया कुछ लोग ऐसे है जो आज के दिन बी ऑफिस में काम करते है बेचारे उनकी जिंदगी का सन्डे तो कबि फन डे हो ही नी सकता रे। बड़े अपन को क्या अपन तो बचपन से सन्डे को फन करते आए है तो आज बी करेंगे और आगे बी करते रेंगे।
इन्दौरी तड़का : छोटे तूने मेरी अंडरवियर कैसे पेन ली उतार जल्दी
इन्दौरी तड़का: भिया अब तो जो भी जा रिया हैं छोड़कर