इन्दौरी तड़का : यहाँ पे सब कुछ फ़ेसबुक पे पोस्ट होता है
![indori tadka every indori people like facebook indori tadka every indori people like facebook](https://viral.newstracklive.com/uploads/may2017/DeVzT7lBxX1495683431.jpg)
इन्दौरी तड़का : हाँ बड़े यहाँ पे सब कुछ फेसबुक पे पोस्ट होता है। अगर कोई कहीं घूमने गया है तो फेसबुक पे पोस्ट, कहीं कथा सुनने गया है तो फेसबुक पे पोस्ट, कहीं किसी के जन्मदिन में गया है तो फेसबुक पे पोस्ट, किसी के मातम में गए है तो फेसबुक पे पोस्ट, कहीं मस्ती करने जा रे है तो फेसबुक पे पोस्ट, कहीं आत्महत्या करने जा रहें है तो बी फेसबुक पे पोस्ट बड़े सब चीज़ पे पोस्ट मतलब लोग हद करते है हर चीज़ को फेसबुक पे पोस्ट करना जरुरी है क्या ?? यहाँ के लोग कसम से एबले है हर चीज़ पे उनको फेसबुक ही नजर आती है।
![](http://viral.newstracklive.com/uploads/may2017/3gej0pC8oU1495680891.jpg)
कुछ हुआ नी के पेले फेसबुक पे डालो बाकी बाद में निपट लेंगे। फेसबुक तो यहाँ के लोगो की जान बन गई है हर बात पे फेसबुक। बस इतना ही नी अगर कहीं पे रास्ते में लड़ाई होरी हो तो लोग उसे शांत कराने की बजाए उसकी वीडियो बनाके फेसबुक पे अपलोड कर देंगे। और अगर कहीं पे कोई का एक्सीडेंट हो जाए तो लोग वहां पे बी एम्बुलेंस को कॉल नी करेंगे बल्कि लाइव करके फेसबुक पे अपलोड कर देंगे। मतलब इत्ता समझ लो की इंदौर एक लोगो की ज़िंदगी बिना फेसबुक के निकलनी तो है ही नी। बिन फेसबुक इनका जीवन सुन है बड़े। अब तो आप सभी समझ गए होएंगे की इंदौर के लोगो की ज़िंदगी बिन फेसबुक निकलनी नी है।
इन्दौरी तड़का : बड़े ब्रेकअप सीजन चल रिया है क्या ??
इन्दौरी तड़का : इन दिनों 56 पे आइसक्रीम के लिए मगजमारी करते हो तो इंदौरी हो तुम