Trending Topics

ये है दुनिया का सबसे बड़ा कार्गो शिप, जिसमे समा सकते हैं चार फुटबॉल ग्राउंड

world's largest cargo ship

जहाज़ जो अपने आप में ही इतने बड़े होते हैं कि हम अंदाज़ा भी नहीं लगा सकते। जैसे टाइटैनिक वाला जहाज़ था। जिसके बारे में भी हमने सुना ही है और उसे फिल्मों में या फोटोज में ही देखा है। लेकिन आज हम आपको ऐसे ही जहाज़ के बारे में बताने जा रहे हैं जो वाकई बहुत बड़ा है और इतना बड़ा कि आप सोच भी नहीं सकते।

जी हां, तस्वीरों में आप देख सकते हैं सबसे बड़े मालवाहक जहाज को जो इतना बड़ा है कि इसमें चार फुटबॉल ग्राउंड समा सकते हैं। नहीं हो रहा है न यकीन, लेकिन यही सच है। ये जहाज़ इतना ही बड़ा है।

दुनिया का सबसे बड़ा कार्गो शिप कुछ दिनों पहले ही अमेरिका के पूर्वी तट स्थित पोर्ट ऑफ सवन्ना पहुंचा। इस जहाज़ में चार फुटबॉल ग्राउंड के अलावा स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी, वॉशिंगटन मॉन्यूमेंट और टॉवर ऑफ बिग बैन भी आ सकते हैं।

इस जहाज़ के बारे में बता दे कि ये 158 फुट चौड़ा और 1,200 फुट लम्बा है जो चार फुटबाल मैदान के बराबर है।

ये एक बार में 1,41,823 टन कार्गो ले जाने समर्थ है और वजन में भी ये तीन टाइटैनिक के बराबर है। 

18 साल के लड़के ने बनाई SMART ब्रा, ब्रैस्ट कैंसर का लगाएगी पता

यहां पिज़्ज़ा खाने से होने लगता है प्रेग्नेंट महिलाओं को लेबर पेन

 

1