ये है ऐसी अनोखी बारात, जिसमे दूल्हा आया शेर पर सवार हो कर
![groom arrived on a caged lion groom arrived on a caged lion](https://viral.newstracklive.com/uploads/hu7ShHpLG81490333585.jpg)
हम सभी ने शायद भी देखी है और कई बारातें भी देखि हैं जिनमे दूल्हा हमेशा घोड़ी पर चढ़कर ही आता है। अगर घोड़ी ना हो तो वो फिर किसी पालकी पर या फिर हाथी पर सवार होकर आता है। इतना ही नही कई बार तो लोग अपनी बारात हेलीकॉप्टर से भी लाते हैं। लेकिन आज हम आपको कुछ अलग बताने वाले हैं। इस शादी में दूल्हा किसी घोड़ी पर नही बल्कि शेर पर बैठकर आया था।
![](http://viral.newstracklive.com/uploads/x7Vrisem171490333585.jpg)
जी हाँ, शेर पर हैरानी की बात तो है लेकिन बता दे कि ये व्यक्ति असल में शेर पर सवार नही हुआ था वो सिर्फ शेर के पिंजरे पर था। दरअसल ये मामला है पाकिस्तान के मुल्तान शहर का जहाँ शेख इरफ़ान ने ये खतरनाक कारनाम दिखाया।
![](http://viral.newstracklive.com/uploads/GRZEOJnd9S1490333585.jpg)
ये बारात वाकई अनोखी थी जिसे देखने के लिए काफी भीड़ लगी हुई थी। ये बारात इलाके में तो मशहूर हुई ही है लेकिन अब सोशल मीडिया पर भी ये चर्चा का विषय बनी हुई है। इरफ़ान ने बताया कि मेरी हमेशा से इच्छा थी कि मैं अपनी शादी में शेर पर सवार होकर बारात लेकर जाऊ। और मेरे पिता ने मेरी ये इच्छा पूरी की।
Video : जिन्हें थप्पड़ से डर नहीं लगता उन्हें इससे लगता है
जल्द आ रही है Fukrey Return, फर्स्ट लुक हुआ जारी