एक सिक्के की बदौलत ये युवक बन जाएगा करोड़पति
![Treasure hunter finds Anglo Saxon coin worth Rs 2 crore in UK Treasure hunter finds Anglo Saxon coin worth Rs 2 crore in UK](https://viral.newstracklive.com/uploads/august2021/SIKKA.JPG_610bc2cf3313a.jpg)
आए दिन कई तरह के चौकाने वाले मामले सामने आते रहते है। अब इस समय भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है जो आपके होश उड़ा सकते है। यह मामला ब्रिटेन का है यहाँ एक शख्स के हाथ ऐसा सोने का सिक्का लगा है जिसकी कीमत करोड़ों रुपए बताई जा रही है। मिली जानकारी के तहत विल्टशायर क्षेत्र में मेटल डिटेक्टर की मदद से एक अत्यंत दुर्लभ सोने का एंग्लो-सैक्सन सिक्का खोजा गया है। बताया जा रहा है इस सिक्के के चलते ब्रिटिश शख्स की किस्मत बदलने वाली है।