Trending Topics

विराट और अनुष्का को इन सेलेब्स ने ट्विटर पर दी बधाई

Wishes pour in for Virat Kohli and Anushka Sharma on their wedding

विराट और अनुष्का ने फाइनली शादी कर ही ली। जी हाँ इटली में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा शादी के बंधन में बांध गए है और दोनों ही बहुत खुश नजर आए है। इटली के मिलान से 34 किलो मीटर दूर सिएन में विराट और अनुष्का ने शादी की है। शादी के बाद इन दोनों ने ही अपनी तस्वीरों को ट्विटर पर और इंस्टग्राम पर शेयर किया है जिस पर कमेटंस में और ट्वीट्स में कई सेलेब्स उन्हें बधाई देते नजर आ रहें है।

क्रिकेटर हरभजन सिंह ने ट्वीट किया, जुग जुग जीवे ये सोनी जोड़ी. रब हमेशा खुश रखे.''

अभिषेक बच्चन ने ट्वीट किया, ''विराट और अनुष्का को शादी की शुभकामनाएं. क्लब में स्वागत है.''

कपिल शर्मा ने लिखा, ''प्रिय विराट और अनुष्का आपको अपनी ज़िन्दगी की नयीं पारी की शुरुआत के मौक़े पर ढेर सारी शुभ कामनाएं. ईश्वर आपको हमेशा ख़ुश रखे.''

फरहान अख्तर ने ट्वीट किया. उन्होंने लिखा, अनुष्का और विराट आपको और आपके परिवार को दिल से बधाई.''

1