Trending Topics

दिवाली के दिन अपने घर के बाहर बनाये यह रंगोली डिजाइंस

Diwali 2020 rangoli designs

दिवाली का पर्व बहुत ही उत्साह से भरा होता है और इस पर्व के दिन लोग अपने घरों को सजाते हैं। इस दिन लोग मां लक्ष्मी को अपने घर में बुलाने के लिए द्वार के सामने या बगल में रंगोली बनाते हैं। यह काफी शुभ और प्रभावकारी होता है। आप जानते ही होंगे लोग अपने घरों में अलग-अलग तरीको से रंगोली बनाते हैं और सभी माँ लक्ष्मी को आकरहित करने की कोशिश करते हैं।

दिवाली के दिन लोग अपने घर, ऑफिस, दुकान या शोरूम को बेहद खास और शानदार लुक देने के लिए रंगोली बनाते हैं जो बेहतरीन होती है। धनतेरस से लेकर दिवाली के दिन तक लोग अपने घर के बाहर रंगोली सजाते हैं। कहते हैं कि घर के बाहर महालक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए विशेष रंगोली बनाई जाती है।

अब आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ बेहतरीन रंगोली की डिजाइंस जो आपके घर को आकर्षक दिखा सकती है। आपको हम यह भी बता देन कि रंगोली विभिन्न डिजाइनों और रंगों से बनती है।

जी दरअसल हिंदू विभिन्न त्योहारों पर अपने घरों के अंदर और बाहर रंगोली बनाना काफी शुभ मानते हैं। तो अब आज हम लेकर आए हैं बहुत ही सुंदर रांगोली के डिजाइंस जो आपको अपने घर के बाहर जरूर बनानी चाहिए।

You may be also interested

1