Trending Topics

अपनी फिल्म के प्रमोशन में प्रियंका ने अपनाया ऐसा लुक हर कोई हो गया हैरान

Everyone was surprised when Priyanka adopted such a look in the promotion of her film.

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड की तमाम मूवी में काम किया है और अपनी खास पहचान बना चुकी है। अब वह हॉलीवुड इंडस्ट्री में भी सक्रीय हैं। प्रियंका चोपड़ा अपकमिंग हॉलीवुड वेब सीरीज 'सिटाडेल' का प्रीमियर 28 अप्रैल से होने वाला है। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों इंडिया में हैं और उन्होंने अपनी वेब सीरीज का प्रमोशन करना भी शुरू कर दिया था।

 

प्रियंका चोपड़ा के साथ 'सिटाडेल' को-स्टार रिचर्ड मैडन भी दिखाई देने वाले है।

फिलहाल, प्रियंका चोपड़ा के अंदाज ने लोगों का ध्यान खींचा है और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी है। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने सोमवार यानी 3 अप्रैल को मुंबई में अपनी वेब सीरीज 'सिटाडेल' का प्रमोशन टूर शुरू कर दिया है। प्रियंका चोपड़ा की फोटोज भी सामने आई है।

प्रियंका चोपड़ा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं इसमें वह काफी बोल्ड अंदाज में दिखाई दे रही है। प्रियंका चोपड़ा का अंदाज फैंस को पसंद आ रहा है। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी वेब सीरीज के प्रमोशन के दौरान बहुत पोज दिए हैं। प्रियंका चोपड़ा की मुस्कुराहट पर फैंस फिदा होने लगे है।

प्रियंका चोपड़ा की ड्रेस ने लोगों का जमकर ध्यान भी खींच लिया है। प्रियंका चोपड़ा ने डीप नेक वाला गाउन पहना हुआ था जो लोगों को दीवाना बनाने का काम भी कर रहे है।

You may be also interested

1