Trending Topics

चिड़िया के 51 दिनों के सफर को देखकर खुश हो जाएंगे आप

Mother bird builds a nest in this viral video

मां अपने बच्चों के लिए किसी भी मुश्किल से गुजरने से पीछे नहीं हटती। जी हाँ, चाहे वह मां एक इंसान हो या जानवर। इस समय पूरे सोशल मीडिया पर एक चिड़िया का वीडियो काफी वायरल हो रहा है और जो इस वीडियो को देख रहा है वह खुश भी हो रहा है और हैरान भी। दो मिनट 13 सेकेंड के वीडियो में चिड़िया के 51 दिनों के सफर को फिल्माया गया है। इस वीडियो में चिड़िया अपने बच्चों के लिए घोंसला बनाती है। 

आप देख सकते हैं वह अंडों को जन्म देती है और कुछ ही दिनों वे अंडे चूजों का रूप ले लेते हैं। जी हाँ और वीडियो में चिड़िया का सफर इतने शानदार ढंग से दिखाया गया है कि कोई भी देखे उसका दिल खुश हो जाएगा। वैसे इस वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा करने वाला यूजर Buitengebieden है। जी हाँ और उन्होंने वीडियो में कैप्शन दिया है- ''कड़ी मेहनत करने वाली मां।'' आप देख सकते हैं इस वीडियो को आज ही सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया।

वहीं कुछ ही घंटों में यह वीडियो 8.3 मिलियन बार देखा जा चुका है। इसमें जिस चिड़िया को दिखाया गया है वह ब्लू टिट बर्ड है। इस वीडियो को देखकर पता लगता है कि बनाने के लिए काफी मेहनत की गई है। वहीं यूजर ने कैमरे को चिड़िया द्वारा बनाने वाले घोंसले के बिल्कुल पास ऐसी जगह पर फिट किया है, जहां से पूरा घटनाक्रम देखा जा सके। इस वीडियो में चिड़िया के 51 दिनों के सफर को महज दो मिनट और 13 सैकेंड में दिखाया गया है।

इस वीडियो में दिखता है कि कैसे एक मां अपने बच्चों के लिए घोंसला बनाती है। फिर अंडों को जन्म देती है। इसी के साथ उसके बाद यह वीडियो धीरे-धीरे आगे बढ़ता है और फिर हमे वीडियो में दिखता है कि अंडे कैसे चूजों का रूप लेते हैं और कुछ ही दिनों में छोटी चिड़िया बन जाते हैं। इस बीच उनकी मां उनके लिए खाना लाती है। अब आपको यह वीडियो कैसा लगा आप भी बताएं ?

एक्सीडेंट ऐसे भी होते हैं देखकर काँप उठेंगे आप

यात्रियों से खचाखच भरी ट्रेन, वीडियो हो रहा वायरल

 

1