बाबा राम रहीम की मुशिकलें और बढ़ी फिल्में बनाने पर रोक

राम रहीम के दिन अच्छे नहीं चल रहे हैं। लोगो की आस्था को ठेस पहुंची है। रेप केस में 20 साल के लिए जेल गए राम रहीम को एक और नया झटका लगा है। राम रहीम भी कभी फिल्म नहीं बना पाएंगे। हम आपको बता दे की सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (CINTAA) ने एक कड़ा कदम उठाया और उनका वर्क परमिट रद्द कर दिया है। यह निर्णय राम रहीम के अपराधी होने की वजह से लिया गया। हम आप को अवगत करा दें कि अगस्त में राम रहीम ने अपनी नई फिल्म 'ऑनलाइन गुरुकुल' का मोशन पोस्टर जारी किया था। जो कि वर्क परमिट रद्द होने की वजह से अब यह फिल्म नहीं बन पाएगी।

Bad time For Baba
- राम रहीम पर चारो तरफ से वार हो रहा हैं। उनके ऊपर सिर्फ CINTAA ने नहीं, बल्कि इंडियन फिल्म एंड टेलीविज़न डायरेक्टर्स एसोसिएशन (IFTDA) ने भी रोक लगा दी है। IFTDA ने राम रहीम के साथ-साथ उनकी मुंहबोली बेटी हनीप्रीत की सदस्यता भी समाप्त कर दी गयी है। यानी कि अब हनीप्रीत भी फिल्म नहीं बना पाएगी। - हम आपको बता दे कि IFTDA की सदस्य रहते हुए हनीप्रीत ने राम रहीम के साथ 'MSG : द वॉरियर लॉयन हार्ट' (2016), 'हिंद का नापाक को जवाब: MSG, लॉयन हार्ट 2' (2017) और 'जट्टू इंजीनियर' (2017) को डायरेक्ट किया था।

25 August Black Day for Ram Rahim
25 अगस्त था बाबा के सबसे कला दिन। गौरतलब है कि 25 अगस्त को सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने राम रहीम को साध्वी से रेप केस में आरोपी बताया। इसके बाद उसे कोर्ट से सीधे जेल भेज दिया गया। इसके बाद 28 अगस्त को उसे दो साध्वियों से रेप केस में 10-10 साल यानी कुल 20 साल जेल की सजा सुनाई। इतना ही नहीं, कोर्ट ने राम रहीम पर कुल 30 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया। राम रहीम पर ये आरोप 2002 में मिली एक साध्वी की गुमनाम चिट्ठी के आधार पर साबित हुए। चिट्ठी में बताया गया था कि कैसे डेरा सच्चा सौदा के अंदर लड़कियों का सेक्शुअल हैरेसमेंट होता था। यह चिट्ठी पंजाब और हरियाणा कोर्ट को भी भेजी गई थी। इसके बाद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख के खिलाफ यौन शोषण का केस शुरू हुआ। सीबीआई ने जांच शुरू की। 15 साल बाद सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने गुरमीत राम रहीम सिंह को दोषी करार दिया।

No Faith For Babas
माना जाता है कि ये चिट्ठी राम रहीम के 20 साल ड्राइवर रहे रणजीत सिंह की बहन ने लिखी थी। बाद में रणजीत का मर्डर हो गया था। इसका शक भी बाबा समर्थकों पर जताया गया। यह केस भी पंचकुला की सीबीआई अदालत में चल रहा है। वज़ह चाहे जो लोगों में इस बात को लेकर बहुत आक्रोश है। लोगो के विश्वास और आस्था के साथ खिलवाड़ हुआ है। आने वाले समय में लोगो का किसी बाबा पे विश्वास करना अब मुश्किल है।
Video : जानिए, राम रहीम के विवाद पर क्या कहती है दिल्ली की जनता?
बाबा राम रहीम और उनके कुछ अतुलनीय गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड
बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा देओल की बहन ने दी उन्हें गोद भराई पार्टी