चॉकलेट डे: ये है दुनिया की सबसे महंगी चॉकलेट

आप सभी जानते ही होंगे फरवरी का महीना बड़ा ही ख़ास होता है। इस महीने को प्यार का महीना कहा जाता है। वैसे हर साल फरवरी के महीने में वैलेंटाइन वीक आता है जो प्यार करने वालों के लिए ख़ास होता है। वैसे इस वीक में कुल 7 अलग-अलग और महत्वपूर्ण दिन होते हैं जो कपल्स रोमांटिक तरीके से मनाते हैं। सात दिनों को मनाने के बाद आठवें दिन यानी आखिरी दिन मनाया जाता है वैलेंटाइन डे। आपको बता दें कि यह दिन 14 फरवरी को आता है। फिलहाल हम बात कर रहे हैं वीक के तीसरे दिन की यानी, 9 फरवरी की। इस दिन को चॉकलेट डे के रूप में मनाया जाता है। वैसे चॉकलेट डे से पहले हम आपको बताने जा रहे हैं सबसे महंगी चॉकलेट के बारे में।

दुनिया की सबसे महंगी चॉकलेट
साल 2019 में भारतीय कंपनी ITC ने दुनिया की सबसे महंगी चॉकलेट लांच की थी और इतिहास रच दिया था। इस कंपनी ने अपने लग्जरी ब्रांड फैबेल की रेंज में 'ट्रिनिटी ट्रफल्स एक्ट्राऑर्डिनेएर' नाम से एक चॉकलेट लांच की थी। इसी चॉकलेट को ही दुनिया की सबसे महंगी चॉकलेट कहा जाता है। वैसे इस चॉकलेट का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दायर किया गया है। आपको यह जानने के बाद हैरानी होगी कि इस चॉकलेट की कीमत 4.3 लाख रुपये प्रति किलो है। वैसे इस चॉकलेट ने इसके पहले साल 2012 में बने 'चॉकोलेटियर फ्रिट्ज क्निपशिल्ड्ट ली मैडेलाइन ऑ ट्रफल' चॉकलेट के गिनीज रिकॉर्ड को तोड़ डाला है। आपको यह जानने के बाद भी हैरानी होगी कि फ्रांस के 'चॉकोलेटियर फ्रिट्ज क्निपशिल्ड्ट ली मैडेलाइन ऑ ट्रफल' चॉकलेट के एक पीस की कीमत 17,727.5 रुपये थी।

ट्रिनिटी ट्रफल्स में क्या है खास
ट्रिनिटी ट्रफल्स में तीन वेरिएंट उपलब्ध है। इस लिस्ट में पहला वेरिएंट ऐसा है जिसमे ताहितियन वनीला बीन्स के साथ टोस्टेड कोकोनट गैनेश है। इसी के साथ दूसरे वेरिएंट में घाना डार्क चॉकलेट और जमैकन ब्लू माउंटने कॉफी का ब्लेंड है। वहीं तीसरे वेरिएंट में एक्स्ट्रीम वेस्ट स्रोत से मिली सेंट डॉमिनिक डार्क चॉकलेट है।
दुबई में मिल रही है सबसे महंगी बिरयानी, 23 कैरेट गोल्ड से है गार्निश
जापान के नए PUB में अकेले बैठकर पी सकते हैं ड्रिंक
अजीब शौक! मच्छरों को मारकर कॉपी में चिपका रही है यह लड़की