Trending Topics

भूत है या कोई और, इस बच्ची का सोने का तरीका देखकर आप भी रह जायेंगे दंग

baby sleeping standing on her head is out of the conjuring

सोने के अलग अलग तरीके होते हैं। हर कोई अजीब अजीब तरीके से सोता है जिसे नींद में ये भी ध्यान नहीं रहता कि वो कैसा सो रहा है। ऐसे ही इस लड़की को भी नहीं पता कि वो कैसे सोती है। इसके सोने के तरीके को देखकर आप भी हैरान रह जायेंगे और यही सोचेंगे कि ऐसे कौन सोता है। ये सुनकर आपको भी यकीन नहीं होगा कि ये लड़की अपने पैर ऊपर करके सोती है और जब तक ऐसे ना सोये उसे नींद भी नहीं आती। आइये बताते हैं इसके बारे में। दरअसल, जब वो सो रही थी तब उसकी आंटी ने उसकी तस्वीरें ली थी जिसे देखकर वो हर कोई हैरान है। ये तस्वीरें उसने इंटरनेट पर शेयर कर दी। 

उसके बाद ये सभी तस्वीरें वायरल हो गयी। इन तस्वीरों को देखकर यूजर ने भी अजीब कमैंट्स किये। यहां तक की लड़की मम्मी भी इसे देखकर यकीन नहीं कर पायी।

बता दे कि, ट्विटर यूजर 'Mikaela Long' ने हाल ही में अपनी भतीजी की एक मजेदार हरकत को कैमरे में कैद किया और उसे अपने अकाउंट से पोस्ट किया और लिखा कि वो लड़की को इस तरह से देखकर बहुत ही ज्यादा डर गई थी।

लेकिन बाद में इस पर उस लड़की की मम्मी ने भी कहा कि, उनकी बेटी अक्सर ऐसा करती है, इसमें चिंता करने की कोई बात नहीं है।

वो ऐसी हरकतें करती रहती है लेकिन इस बात से वो भी हैरान हे कि वो सिर के बल कैसे सो सकती है।

1