Trending Topics

सोने से भी कीमती होती है व्हेल की 'उल्टी', जानिए क्यों?

whale vomit is worth Rs 1 point 7 crore

आप सभी जानते ही होंगे सोना कीमती होता है लेकिन उससे भी कीमती होती है व्हेल की 'उल्टी'।।।। सुनकर हैरान हो गए ना लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं इसके पीछे का लॉजिक। 

जी दरअसल व्हेल को दुनिया का सबसे ख़तरनाक जानवर कहा जाता है। व्हेल के शरीर से निकलने वाले अपशिष्ट को वैज्ञानिक भाषा में 'एम्बरग्रीस' कहते हैं। व्हेल की आंतों से निकलने वाला 'एम्बरग्रीस' काले या स्लेटी रंग का ठोस, मोम जैसा ज्वलनशील पदार्थ होता है। जी दरअसल यही वह ठोस पदार्थ है जो व्हेल के शरीर के अंदर रहता है और उसकी रक्षा करता है। वैसे तो यह पदार्थ रेक्टम के ज़रिए बाहर आता है, लेकिन कभी-कभी पदार्थ बड़ा होने पर व्हेल इसे मुंह से निकाल देती है यानी उल्टी कर देती है। इस पदार्थ का वजन 15 ग्राम से लेकर 50 किलो तक हो सकता है। कई बार उनके शरीर से निकले 'एम्बरग्रीस' को समुद्र किनारे आने पर कई साल का समय लग जाता है।

वैसे समुद्र के नमकीन पानी और सूरज की रोशनी के कारण ये अपशिष्ट चट्टान जैसी चिकनी, भूरी गांठ में बदल जाता है, जो मोम जैसा दिखाई देता है। क्या होता है उपयोग- व्हेल के इस 'एम्बरग्रीस' का इस्तेमाल परफ़्यूम बनाने में करते है। केवल यही नहीं बल्कि प्राचीन मिस्र के लोग 'एम्बरग्रीस' से अगरबत्ती और धूप तक बनाते थे। वहीं यूरोप के लोगों का मानना था कि 'एम्बरग्रीस' का एक टुकड़ा साथ रखने से उन्हें प्लेग रोकने में मदद मिल सकती है, जो एक बड़ी गंभीर बीमारी है। वैसे यही वजह है कि इसकी कीमत सोने से कहीं अधिक होती है।

25 दिसंबर को है क्रिसमस, यहाँ जानिए क्यों सजाते हैं ट्री

 

1