आखिरकार सुलझ ही गई सबसे बड़ी गुथी... दुनिया में पहले आया अंडा या मुर्गी
![Finally the biggest knot has been solved... which came first in the world, the egg or the chicken Finally the biggest knot has been solved... which came first in the world, the egg or the chicken](https://viral.newstracklive.com/uploads/january2023/1.jpg_63d522332248d.jpg)
हम बचपन से ही एक प्रश्न सुनते हुए आए है कि यह प्रश्न है पहले मुर्गी आई या अंडा? लेकिन अब इस सवाल का उत्तर भी मिल चुका है। वैज्ञानिकों ने इसका पता लगा लिया है कि दुनिया में पहले मुर्गी आई या अंडा? पहले यह सवाल लोगों को दुविधा में डाल रहा है। लोग समझ नहीं पाते थे कि जिसका जवाब क्या है? लेकिन वैज्ञानिकों ने अब लोगों के कन्फ्यूजन को दूर कर रहा है। वैज्ञानिकों ने ''पहले मुर्गी आई या अंडा?" इस सवाल का जवाब पूरे तर्क के साथ दिया है।
यूनाइटेड किंगडम (UK) के शेफील्ड और वारविक यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर्स ने ''पहले मुर्गी आई या अंडा?" के प्रश्न के उत्तर को खोजने के लिए इस पर बहुत रिसर्च किया है। लंबे वक़्त तक रिसर्च करने के उपरांत वैज्ञानिकों को आखिरकार कामयाबी भी मिल गई है और उन्होंने इस बड़े प्रश्न के उत्तर को भी खोज ही निकाला। अपने इस उत्तर को सच साबित करने के लिए वैज्ञानिकों ने कई तर्क भी दिए है।
![](https://viral.newstracklive.com/uploads/january2023/2.jpg_63d522332d147.jpg)
वैज्ञानिकों के इस रिसर्च से पता चला है कि दुनिया में पहले मुर्गी आई थी और बांद में अंडा आया। सबसे खास बात यह है कि मुर्गी के बिना अंडे पैदा नहीं हो पाएंगे। रिसर्च में पाया गया है कि अंडे के खोल में ओवोक्लाइडिन नामक एक प्रोटीन होता है इसके बिना अंडे की खोल नहीं बन पाएगी।
![](https://viral.newstracklive.com/uploads/january2023/3.jpg_63d522333507f.jpg)
सबसे बड़ी बात यह है कि यह प्रोटीन सिर्फ और सिर्फ मुर्गी के गर्भाशय में ही बन सकता है। इसलिए जबतक मुर्गी के गर्भाशय से यह प्रोटीन अंडे के निर्माण में इस्तेमाल नहीं होने वाला है तब तक अंडा नहीं बन सकता है। इस बात से अब यह साफ हो चुका है कि दुनिया में पहले मुर्गी आई थी इसके उपरांत अंडा आया।