Trending Topics

इंदौरी तड़का : यार भैया मेको तो आज पता चल रिया है की पांच रुपए से ऊपर की बी कोई चॉकलेट आती है

indori tadka indori boys celebrate chocolate day

इंदौरी तड़का : हाँ भिया सूबे की राम राम।  आज कौनसा डे है, अरे हाँ भिया आज तो चॉकलेट डे।  यार भिया पच गए है हम रोज रोज के डे याद कर कर के।  साल यहाँ पे एक बॉयफ्रेंड भी नी है की चॉकलेट खिला दे। यार भिया यार बॉयफ्रेंड तो छोडो साला कोई ऐसा फ्रेंड भी नी है जो चॉकलेट लेके दे दे। मतलब हद है साला मैं तो इत्ती सिंगल हूँ की सपनो में बी सिर्फ खाना ही आता है कोई छोरा नी।  आज का चॉकलेट डे बी रोज डे, प्रपोज़ डे, की तरह बेकार ही जाएगा।  अच्छा तो उनका जाएगा जो सूबे से पोच गए होंगे दुकानों पर अपनी गर्लफ्रेंड के लिए चॉकलेट लेने को। कुछ छोरो को तो लड़कियों ने पेले से ही आर्डर दे दिए होंगे की ये वाली लाना वरना मत लाना और अगर नी लाए तो ब्रेअकप। कुछ छोरो को तो आज पता चल रिया होगा की पांच रुपए से ऊपर की बी कोई चॉकलेट आती है। और कुछ छोरे अभी बी घोड़े बेंच कर सो रिए होंगे जब गर्लफ्रेंड फ़ोन करेगी और केंगी "जानू हैप्पी चॉकलेट डे" तब तो इनको याद आएगा की आज चॉकलेट डे है, फिर बिस्तर छोड़ के ऐसे भजेंगे चॉकलेट लेने जैसे इन्हें ही वर्ल्ड कप जितना हो।

ऐसे ही होंगे ये इंदौर के छोरों को हालात। और यहाँ हमको देखो सिंगल ही रे गए है कुछ बचा ही नी है खाने और सोने के अलाव ज़िन्दगी में। सभी सिंगल्स के यहीं हालात होंगे हैं ना भई लोगो। तो भिया कोई नी मेरी तरह आप बी बिस्तर पे पड़े रओ और ये गाना सुनो अकेले है तो क्या गम है

इंदौरी तड़का : तू मेरेको Love You Too बोलती है की मैं नस काट लू

(Video) लैला के गाने पर इंदौरियों ने बरपाया कहर, स्क्रीन के सामने चढ़कर नाचने लगे लोग

इंदौरी तड़का : ओ भिया ! शहर में घुसने से पेले अकड़ अपनी जेब में रख ले, क्योकि यहाँ पे सब ऐबले हैं

इन्दौरी तड़का : ताऊ ये इंदौर में ड्राइवर ना पायलेट होवे है पायलेट

 

You may be also interested

Recent Stories

1