रिटायर होने के बाद इस बस ड्राइवर ने खुद की स्कूटर को भी बना डाला डबल डेकर बस
![retired bus driver creates dinky decker from mobility scooter retired bus driver creates dinky decker from mobility scooter](https://viral.newstracklive.com/uploads/may2017/cnzt3K46Vj1495428488.jpg)
आज हम बात कर रहे हैं एक ऐसे शख्स की जिसने अपनी पूरी ज़िन्दगी में बस चलाई और रिटायर होने के बाद भी कुछ ऐसा किया जिससे वो अपनी बस को ना भूल पाए। दरअसल, इंग्लैंड के बोर्नमाउथ में रहने वाले 75 वर्षीय कीथ बरबिज, जो बस चलाया करते थे।
![](http://viral.newstracklive.com/uploads/may2017/aIpdn5cYpN1495428488.jpg)
बाद में वो इस नौकरी से रिटायर हो गए। रिटायर होने के बाद वो बस सिर्फ अपनी बस के बारे में होइ सोचते रहते हैं जिसके चलते उन्होंने अपने इस सपने को हकीकत का रूप दे दिया।
![](http://viral.newstracklive.com/uploads/may2017/SarANdlXiZ1495428488.jpg)
कीथ के पास एक स्कूटर था जिसे उन्होंने एक डबल डेकर बस में तब्दील कर दिया। ये काम उन्होंने खुद ही किया है।
![](http://viral.newstracklive.com/uploads/may2017/EvneYrZ3xU1495428488.jpg)
इस काम को करने में उन्हें करीब 6 महीने लगे और इस पर खर्च कुछ 3370 रुपये का आया है। इस बस को बनाने में कीथ ने घर में पड़ी पुरानी चीज़ो से ही बना दिया है।
![](http://viral.newstracklive.com/uploads/may2017/nICNV0S8Zi1495428488.jpg)
बता दे कि, 6 फीट की इस बस में दो गेट और 30 खिड़कियां हैं। बस बैटरी से चलती है और 8 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़कर एक दिन में 20 किलोमीटर का सफर तय कर सकती है।