Trending Topics

क्या आपने देखीं दुनिया की सबसे लंबी सोने की चेन

The worlds longest gold chain

सोने की चेन पहनना हर किसी का सपना होता है लेकिन आपने कभी सोने की साढ़े 5 किमी. लंबी चेन के बारे में सुना है। हाल ही में दुनिया की सबसे लंबी सोने की चेन को दुबई में प्रदर्शि‍त किया गया। यह चेन साढ़े पांच किलोमीटर लंबी और 256 किलो वजन की है। इस चेन को बनाने में 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल हुआ है। प्रदर्शन के बाद इस चेन को कई हिस्सों में काट दिया जाएगा और उन लोगों को दिया जाएगा, जिन्होंने इसकी बुकिंग की है।

 

सोने की इस चेन को गिनीज बुक ऑफ विश्व रिकॉर्ड में हाथ से बनी दुनिया की सबसे लंबी चेन के रूप में जगह दी गई है। इसे दुबई गोल्ड एंड ज्वेलरी ग्रुप एसोसिएशन ने पांच बड़े ज्वेलरों की मदद से बनवाया है। दुबई शॉपिंग फेस्टिवल के लिए इसे खास तौर से तैयार किया गया है। यह चेन तीन दिन तक दुबई शॉपिंग फेस्टिवल में प्रदर्शित की जाएगी। इस चेन में 40 लाख जोड़ हैं और इसे बनाने के लिए 100 कारीगर 45 दिन तक लगे रहे। 

1