क्या आप जानते है की आखिर क्यों मनाई जाती है जन्माष्टमी?
![why people celebrate janmashtmi why people celebrate janmashtmi](https://viral.newstracklive.com/uploads/august2017/yjqQdNhZRB1502771281.jpg)
15 अगस्त 2017 मतलब आज स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी मनाई जाने वाली है। ऐसे में जन्माष्टमी क्यों मनाई जाती है ये आज हम आपको बताने जा रहें है। आपको बता दें की इसे लेकर दुनियाभर में कई तरह के सेलिब्रेशन होते है और लोग काफी उत्साह में नजर आते है। आपको बता दें की पुरानी कथाओं की मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान कृष्ण के रूप में देव विष्णु का जन्म धरती पर हुआ था। इस दिन भगवान कृष्ण ने माता देवकी की कोख से जन्म लिया था।
![](http://viral.newstracklive.com/uploads/august2017/DMvxJmnqPe1502771281.jpg)
और उनका जन्म पापियों के विनाश के लिए हुआ था। आपको पता हो की भगवान कृष्ण को जन्म देवकी ने दिया था लेकिन उनका पालन पोषण माता यशोदा ने किया था। कृष्ण भगवान जन्म से ही काफी शरारती थे और इनके जन्मदिन के उपलक्ष में जन्माष्टमी मनाई जाती है। इस दिन सभी जगह मटकी फोड़ी जाती है और भगवान कृष्ण को झूला झुलाया जाता है। और सभी मंदिरों में रासलीला होती है। लोग व्रत रखते है और सबसे ज्यादा रास मथुरा और वृंदावन की गलियों में मनाया जाता है। इन जगहों पर सबसे ज्यादा हर्षोल्लास देखने को मिलता है।