Trending Topics

क्या है लॉजिक जो पंख होने के बाद भी ज्यादा उड़ नहीं पाता कॉकरोच

Cockroach Facts

कॉकरोच एक ऐसा जीव है जिसे देखते ही लड़कियां घबरा जाती है। वैसे आप सभी ने इसके बारे में कई दिलचस्प बातें सुनी या पढ़ी होंगी लेकिन कई ऐसी भी बातें होंगी जो बहुत कम लोग जानते हैं। इसी में शामिल हैं इसके पंख। जी दरअसल कॉकरोच बार-बार उड़ने की कोशिश करता है, लेकिन ज्यादा लम्बी उड़ान नहीं भर पाता, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है क्यों? आज हम बताते हैं इसके पीछे का लॉजिक। जी दरअसल कॉकरोच (Cockroach) उन जानवरों में शामिल है जो सिर कटने के बाद भी हफ्तों तक जिंदा रहता है। 

केवल यही नहीं बल्कि इसके अलावा यह बिना खाना-पानी के 3 महीने तक जिंदा रह सकता है। वहीं कॉकरोच से जुड़ी एक और दिलचस्‍प बात है, वो है इसके पंख (Wings)। जी दरअसल दूसरे कीटों की तरह कॉकरोच का नर्वस सिस्‍टम भी पूरी तरह से विकसित होता है जिसकी मदद से ये अपनी उड़ान को कंट्रोल कर पाते हैं और उड़ान की दिशा तय कर पाते हैं, लेकिन फ‍िर भी लम्‍बी दूरी की उड़ान भर पाने में असमर्थ होते हैं, ऐसा न कर पाने की वजह भी इनके पंख हैं। अब हम आपको बताते हैं पंख होने के बाद भी ये लम्‍बी दूरी क्‍यों नहीं तय कर पाते हैं।

जी दरअसल, पंख के मुकाबले कॉकरोच का शरीर ज्‍यादा भरी होता है। इसके चलते नतीजा यह निकलता है कि इनके पंख शरीर का वजन नहीं संभाल पाते हैं, इसलिए कॉकरोच कुछ ही ही दूरी तय करने के बाद जमीन पर आ जाता है और लम्‍बी उड़ान नहीं भर पाता। सामने आने वाली एक रिपोर्ट के मुताबिक, भले ही कॉकरोच उड़ नहीं सकता, लेकिन यह एक घंटे में करीब 5 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है। केवल यही नहीं बल्कि पानी के अंदर जाने पर यह 40 मिनट तक अपनी सांस भी रोक सकता है।

लॉजिक! आखिर क्यों टॉयलेट फ्लश में होते हैं दो बटन?

वैज्ञानिकों ने बनाया सुपर टमाटर, जानिए कैसे और क्या है खास?

 

1