Trending Topics

इन्दौरी तड़का : भिया अब तो JIO भी जारिया हैं छोड़कर

indori tadka jio special

इन्दौरी तड़का : भिया नी यार भोत गलत हो रिया है। बस कुछ दिन और फिर सब खत्म जिओ बी चला जाएगा। जो अब तक मजे थे ना सब खत्म हो जाएंगे अब। जिओ ने ही तो हमको जीना सिखाया था अब वोई छोड़के जा रिया है। अब हम इंदौरियों को जो फ्री का खाने की आदत है ना वो बी इस जिओ ने बढा दी थी लेकिन अब क्या होगा मेरेको तो कुछ समझ नी आ रिया है। अब जिओ बी चला जा रिया है कैसे जिएंगे ये बेचारे इंदौर वाले। भिया पता है यहाँ पे जिओ का इत्ता खुमार है की हर कोई जिओ जिओ की रट लगाए रेता है। यहाँ पे जिओ है तो जिंदगी है।

गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड की ज़िन्दगी बी यहाँ पे जिओ पे ही टिकी है। जिओ है तो यहाँ पे माँ बी दिनभर यहीं कहती है ला लगा तो तेरी मासी को फ़ोन जरा बात कर लूँ।  और माँ और मासी की बात जरा सी हो ऐसा तो हो ही नी सकता भिया। यहाँ पे माँ अगर किसी से बात करने लग जाए तो समझो गए चार पांच घण्टे। बड़े ये जिओ के जाने से मेरा मन भोत परेशान है हालाँकि मेरे पास तो जिओ है ही नी लेकिन मैं तो उनके लिए परेशान हूँ जिनके पास जिओ है। बड़े अब जो लंबी लंबी बातें होती थी वो खत्म, माँ जो फ़ोन लगवाती थी वो खत्म, छोरे जो यूट्यूब पे विडियो देखते थे ना वो बी खत्म।  यहाँ पे ओ सबकी ज़िन्दगी ही समझो अब खत्म। भिया भोत अच्छा था जिओ अब जा रिया है यार।

इन्दौरी तड़का : हम होली नी खेलेंगे तो माँ को पोछा कहाँ से मिलेंगा

इन्दौरी तड़का : भिया कल तो इंदौर में रंग जमेगा भंग के संग 

इन्दौरी तड़का : भिया आज तो चुनाव की पेटी खुल गई है

 

1