Trending Topics

भूकंप से बचने के लिए यहाँ के लोग बनाते है प्लास्टिक का घर

People here make plastic houses to avoid earthquakes

सभी अपने घरों को मजबूत बनाने के लिए हर संभव कोशिश करते हैं। चाहे फिर बेहतर सीमेंट लगाने की बात करें और मोटे सरिये की। लोगों की बस एक ही इच्छा रहती है कि बड़े से बड़ा भूकंप भी उनके घर को हिला ना पाए। परन्तु फिर भी भूकंप से घर की छत आदि गिरने की सूचनाएँ मिलती रहती हैं। लेकिन नाइजीरिया के युवाओं ने इसका एक अनोखा तोड़ निकाल लिया है। 
 

 

इसलिए बना रहे इस तरह के घर  सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार नाइजीरिया के लोग प्लास्टिक की बोतलों में मिट्टी और कंकड़ भरकर मकार बना रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि 7.3 की तीव्रता का भूकंप भी इन घरों को हिला नहीं सकता। एक घर को बनाने में 4 लाख रुपये खर्च हो रहे हैं। बताया जाता है की देश में बीते 10 सालों से बेरोजगारी लगतार बढ़ रही है। ऐसे में युवाओं ने प्लास्टिक के निपटान और रोजगार का ये तरीका निकाला है। यहां के लोग इस तरीके से पानी की टंकी तक बना रहे हैं।

जानकारी के लिए बता दें विशेषज्ञों ने इन घरों की उपयोगिता बताते हुए कहा है कि भूकंप से बचने के अलावा ये घर टिकाऊ भी होंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि प्लास्टिक की बोतल को गलने में 500 साल लग जाते हैं। घरों को बनाने का तरीका बिल्कुल वैसा है जैसे ईंट, सीमेंट और गिट्टी के घर बनते हैं। ये प्रक्रिया न केवल पर्यावरण के अनुकूल है बल्कि सस्ती भी है।

1