क्या होती है मलाणा क्रीम, हज़ारों में होती है कीमत

आज हम आपको बताने जा रहे हैं मलाणा क्रीम के बारे में। जी दरअसल मलाणा, हिमाचल प्रदेश का एक गांव है। यह गांव दुनियाभर में मशहूर है। कहा जाता है यह गाँव एक ऐसी चीज़ के लिए मशहूर है जो भारत में ग़ैरक़ानूनी है। जी दरअसल यह गांव मशहूर है मलाणा क्रीम के लिए, वैसे यह नाम ही ब्रैंड तुल्य है। इस गांव को वीड(गांजा) का तीर्थ कहा जाता है। मलाणा क्रीम चरस या हैश या हशीश है जिसे वीड या गांजे के पौधे से बनाया जाता है। कहते हैं इस गांव में वीड प्राकृतिक तौर पर भी उगता है और ग़ैरक़ानूनी ढंग से यहाँ इसे उगाया जाता है। यह पहाड़ों का वीड हब है।

वैसे तो पहाड़ों पर कई जगह गांजा, हैश आदि मिल जाएंगे लेकिन मलाणा क्रीम अपने आपमें निराला है। मलाणा गांव में दुनिया का सबसे अच्छा वीड उगाया जाता है। वैसे यह गाँव गहरी खाईयों और बर्फ़ीले पहाड़ों से घिरा है। एक मशहूर वेबसाइट की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस गांव की आबादी, 2500 से भी कम है। यहाँ दूर-दूर से लोग आते हैं और प्रकृति की गोद में बैठकर सुकून के पल बिताते हैं। इसी के साथ लोग यहाँ नशा भी करते हैं।

जी दरअसल मलाणा के लोगों के लिए चरस पवित्र है, वो इसे ग़लत नहीं मानते। उनका कहना है यह 'बूटी छानना' है। मलाणा क्रीम में THC की मात्रा काफ़ी ज़्यादा होती है। आपको हम यह भी बता दें कि 10 ग्राम मलाणा क्रीम की क़ीमत 1500 रुपये से 8000 रुपये तक हो सकती है।
जानिए यहाँ, भारत में कब-कहां और किस मौसम में मनाया जाता है नया साल
आखिर क्यों माता को चढ़ाई जाती है लाल रंग की चुनर