Trending Topics

OMG! हर साल एक भारतीय 50 किलो खाना बर्बाद कर रहा

FOOD WASTE INDEX REPORT 2021

देश में हर साल प्रति व्‍यक्‍त‍ि 50 किलो खाना बर्बाद हो जाता है. जी हाँ और यह बर्बादी का ग्राफ घट नहीं रहा। आपको बता दें कि आज के समय में आंकड़ा इतना अधिक है कि ऐसा करने के मामले में भारत दुनिया में दूसरे पायदान पर है। आपको बता दें कि संयुक्‍त राष्‍ट्र की फूड वेस्‍ट इंडेक्‍स रिपोर्ट 2021 कहती है, भारत में जितना भी खाना बर्बाद होता है उसमें 61 फीसदी तो रसोईघर में हो रहा है।

आपको बता दें कि खाने की बर्बादी के मामले में देश-दुनिया का क्‍या हाल है और इस बर्बादी को बचाकर क्‍या कुछ किया जा सकता है। जी दरअसल आंकड़े बताते हैं कि मुंबई में हर दिन 69 लाख किलो खाद्य सामग्री फेंकी जा रही है। इसे बचा लिया जाए तो हर दिन आधी मुंबई का पेट भरा जा सकता है।

आपको बता दें कि खाने की बर्बादी का असर सिर्फ भुखमरी ही नहीं, पर्यावरण के लिए बढ़ते खतरे के रूप में भी दिखाई दे रहा है। इसी के साथ एक अन्‍य रिपोर्ट के मुताबिक, 33 फीसदी ग्रीन हाउस गैसों के लिए गलत फूड चेन जिम्‍मेदार है। आपको बता दें कि खाना बर्बाद करने में पहले पायदान पर चीन है। यहां हर साल 9.1 करोड़ टन खाना बर्बाद किया जा रहा है। इसी के साथ आरएमआईटी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर साइमन लॉकरे कहते हैं, फूड वेस्‍ट का इस्‍तेमाल खाद बनाने के लिए भी हो सकता है। इससे पैदवार में इजाफा हो सकता है।

इस रेस्टोरेंट ने लांच किया 'झींगुर बर्गर', खाकर फिट रहेंगे आप

 

1