Trending Topics

इन्दौरी तड़का : भिया बहानेबाजी में नंबर एक पे है अपना इंदौर

indori tadka indore is number one in making excuses

Indori Tadka : बड़े जैसे अपना इंदौर सफाई में नम्बर एक पे है ठीक वैसे ही बहानेबाजी में बी अपना इंदौर नम्बर एक पे है। जिसे देखो यहाँ पे बहाने बनाता है। यहाँ पे बचपन से ही बहाना बनाना सीखा दिया जाता है। जैसे अगर कोई पड़ोसी कहता है की आपके बच्चे को हमारे साथ बाहर घूमने भेज दो तो ऐसे में माँ बाप बच्चो को बोलेंगे बेटा बहाना बना दें की तेरा पेट दुःख रहा है क्यूंकि हम मना करेंगे तो अच्छा नी  लगेगा। और ऐसे बच्चा बहाने बनाना सिख जाता है और उसके बाद सारी ज़िंदगी ही एक बहाना हो जाती है। स्कूल नी जाना तो बहाना बना दो मम्मी सर दर्द हो रहा है। ऑफिस नी जाना बहाना बना दो पैर में दर्द है। किसी शादी में नी जाना मम्मी गैस बनी है पेट में।  किसी फ्रेंड की बर्थडे पार्टी में जाना है तो फिर बहाना मम्मी थोडा बाहर घूम आऊ मन फ्रेस हो जाएगा। मतलब बड़े हर चीज़ पे एक से एक सॉलिड बहाने बनाए जाते है यहाँ पे।

अगर आपको नी आते हो तो यहाँ के लोगो से सिख लो ऐसा सिखाएंगे की भूल ही नी पाओगे। एकदम सई साट बहाने बनाते है। हेलमेट ना पेनने के बहाने, लाइसेंस ना होने के बहाने सब बहानेबाजी। और झूठ बोलने में बी इन्दोरी नंबर एक पे आते है। जरा सा घर आने में लेट हुए नी की बहाना तैयार जैसे - अरे पापा वो दो तीन गरीब बच्चो को खाना खिलाने लग गया था, अरे माँ वो सीमा की तबियत खराब थी तो उसे डॉक्टर एक यहाँ ले गई थी, मतलब बहाने तो इनके पास कम नी है और झूठ बकने में बी उस्ताद है सब यहाँ पे।  

इन्दौरी तड़का : बस भिया अब तो गर्मी बर्दाश्त के बाहर है

इन्दौरी तड़का : भिया ये रिश्तेदारों कब पीछा छूटेगा

 

You may be also interested

Recent Stories

1