Trending Topics

इन्दौरी तड़का : भिया फरवरी तो महीना ही दिल टूटने वाला है

indori tadka breakup day special

इन्दौरी तड़का : हां भिया आज तो दिल टूटेंगे, दंगे होंगे दंगे। जी हां आज ब्रेकअप डे है तो आज तो ना जाने कितने दिल टूटेंगे, ना जाने कित्तो की ज़िंदगियाँ बर्बाद होगी, ना जाने कितने आशिक आज हाथ की नस काट लेंगे। आज का दिन सभी के लिए शायद बुरा होने वाला है। लेकिन सिंगल्स की बात कर लेओ उनके लिए तो सब दिन जैसा ही होगा आज का दिन भी। आज उन्हें खुद की तन्हाई से ब्रेअकप कर अपने लिए कोई लवर ढूंढना होगा।  भिया मेरी बात मानो तो आज जिन कपल्स के ब्रेकअप हो उनके पीछे पड़ जाओ, हाँ तो कर ही देंगे। सई है ना ताऊ। चार दिन की चांदनी फिर अँधेरी रात, हमारा मतलब है की थोड़े दिन का प्यार और अब ब्रेकअप।

मतलब भिया आजकल तो कलयुग है कोई किसी का नी है सब मतलब के साथी है। भिया अगर आप सिंगल हो तो आज अपने अंदर से सभी गन्दी आदतों से ब्रेकअप कर लो, अगर आप डबल हो तो अपने बीच की लड़ाइयों से ब्रेकअप कर लो, अगर आप दुखी हो तो पाने दिल के दुखो से ब्रेकअप कर लो, अगर आप गुस्सेल हो तो पाने गुस्से से ब्रेकअप कर लो।  मतलब समझ गए ना आप ताऊ ब्रेकअप के कई मतलब होते है जरुरी नी है के छोरे और छोरी में ही ब्रेकअप हो।

इन्दौरी तड़का : हाँ भिया खुश तो भोत होंगे आज तुम

इंदौरी तड़का : हां तो भिया आज किसी को बोल मत देना दो लाख दे, वरना

इन्दौरी तड़का : क्या बात है भिया आज तो बोत महक रिए हो

इन्दौरी तड़का : भिया आज तो जो मिले उसी को चेप देओ आइ लव यू

 

Recent Stories

1