Trending Topics

दुर्योधन की बहन के पति की वजह से हुई थी अभिमन्यु की मृत्यु

Mahabharat interesting fact of Mahabharata Jaideath Pandav

महाभारत में ऐसी कई कहानियां है जिन्हे सुनने के बाद हैरानी होती है. ऐसे में आज हम आपको महाभारत की एक ऐसी कहानी बताने जा रहे हैं जिसे सुनकर आप हैरत में पड़ जाएंगे. आइए बताते हैं. जी दरअसल यह कहानी दुर्योधन की 1 बहन से जुडी है, जिसके वजह से अभिमन्यु की मृत्यु हुई थी. आइए जानते हैं क्या हुआ था. जी दरअसल महाभारत के अनुसार, धृतराष्ट्र और गांधारी के 100 पुत्र थे, वहीं उनकी एक पुत्री भी थी, जिसका नाम दु:शला था. आपको बता दें कि दु:शला का विवाह सिंधु देश के राजा से हुआ था और दु:शला के पति भी महाभारत के प्रमुख पात्रों में से एक थे. जी हाँ, आइए जानते हैं दु:शला और उसके पति के बारे में.

कौन था दु:शला का पति -

आप सभी नहीं जानते होंगे कौरवों की बहन दु:शला का विवाह सिंधु देश के राजा जयद्रथ से हुआ था. वहीं जिस समय पांडव वनवास में थे, उस समय जयद्रथ ने द्रौपदी का हरण कर लिया था. उस समय पांडवों ने जयद्रथ का वध न करते हुए उसका सिर मुंड दिया था. इसी बात का बदला लेने के लिए जयद्रथ ने भगवान शिव को प्रसन्न कर अर्जुन को छोड़कर शेष पांडवों को हराने का वरदान प्राप्त किया था.

अभिमन्यु की मौत की वजह बना था जयद्रथ -

आप नहीं जानते होंगे महाभारत युद्ध के दौरान जब द्रोणाचार्य ने चक्रव्यूह की रचना की तो उसके मुख्य द्वार पर जयद्रथ को नियुक्ति मिली थी और जब अभिमन्यु ने चक्रव्यूह में प्रवेश किया तो जयद्रथ ने भगवान शिव के वरदान से भीम और शेष पांडवों को वहीं रोक दिया. इसी के कारण वह इस चक्रव्यूह में प्रवेश नहीं कर पाए और अभिमन्यु की मृत्यु हो गई. आप सभी को बता दें कि अभिमन्यु के वध का बदला लेने के लिए अर्जुन ने जयद्रथ का वध कर दिया था.

आज है ईद-उल-फितर, जानिए कब हुई थी शुरुआत

आखिर क्यों चढ़ाते हैं शिवलिंग पर दूध

इस मंदिर में अंडा फेंककर मांगी जाती है मुराद

 

1