सिगरेट को लेकर कहे जाते है कई तरह के झूठ और उससे जुड़े फैक्ट्स
![Myth And Facts About Smoking Myth And Facts About Smoking](https://viral.newstracklive.com/uploads/july2017/SwDKPkXUtb1499402166.jpg)
दुनियाभर में कई लोग ऐसे है जो स्मोकिंग करते है और उन्हें स्मोकिंग करना पसंद होता है। इस बात से भी आप सभी वाकिफ है की एक बार स्मोकिंग की लत लग जाए तो उसे छुड़ाना मुश्किल है। आपको बता दें की WHO की माने तो दुनियाभर में हर साल 64 लाख लोगों की मौत की वजह स्मोकिंग है। जी हाँ लोगो को हर समय हर बार इससे आगाह कराने की कोशिश की जाती है। हर बार लोगो को स्मोकिंग से होने वाले नुक्सान के बारे में बताया जाता है। लेकिन इसे लेकर कई तरह के झूठ भी कहें जाते है जो आज हम आपको बताने जा रहें है।
![](http://viral.newstracklive.com/uploads/july2017/S3pakUnwcM1499402166.jpg)
1. झूठ - सिगरेट का पान करते हुए अगर हेल्दी डाइट ले तो नुकसान नहीं होगा। सच - ऐसा कुछ नहीं है अगर आप हेल्दी डाइट लेंगे तब भी आपको नुकसान होगा।
![](http://viral.newstracklive.com/uploads/july2017/QwaBRxXjzY1499402166.jpg)
2. झूठ - लाइट या माइल्ड सिगरेट से नुक्सान नहीं होता। सच - ये सिगरेट भी रेग्युलर सिगरेट की तरह ही खतरनाक मानी जाती है।
![](http://viral.newstracklive.com/uploads/july2017/FrvjckEaf81499402166.jpg)
3. झूठ - ई-सिगरेट सेहत के लिए नुकसानदेह नहीं है। सच - ई-सिगरेट में भी नार्मल सिगरेट की तरह ही खतरे से खाली नहीं होती है।
![](http://viral.newstracklive.com/uploads/july2017/m7bMhwGF2T1499402166.jpg)
4. झूठ - कम सिगरेट पिने से नुकसान नहीं होता। सच - ऐसा नहीं है दिनभर में अगर आप एक सिगरेट भी पीते है तो वह आपके लिए नुकसानदेह है।