यहाँ 7 जनवरी को मनाया जाता है क्रिसमस

हर साल आने वाला क्रिसमस का त्यौहार इस बार भी 25 दिसंबर को ही मनाया गया। लेकिन कई ऐसे भी देश हैं जहाँ क्रिसमस 7 जनवरी को मनाया जाता है। आज हम आपको उन्ही देशों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

1. रूस 2. यूक्रेन 3. इज़रायल 4. मिस्त्र

5. बुल्गारिया 6. सर्बिया 7. बेलारूस

ऐसा क्यों होता है
जी दरअसल कहा जाता है इसके पीछे का कारण ग्रेगोरियन और जूलियन कैलेंडर में अंतर होना होता है। ग्रेगोरियन कैलेंडर को सन् 1582 में पोप ग्रेगोरी ने शुरू किया था वहीं जो जूलियन कैलेंडर है उसे 46 BC में जूलियस सीज़र ने शुरू किया था। इन दोनों के बीच 13 दिन का गैप माना जाता है। कहते हैं साल 1752 में इंग्लैंड ने जूलियन कैलेंडर की जगह ग्रेगोरियन कैलेंडर फॉलो करना शुरू कर दिया था। वहीं आज भी पश्चिम के लोग इसी कैलेंडर को फ़ॉलो करते हैं। वहां कई लोगों ऐसे भी हैं जिन्होंने नए कैलेंडर को नहीं माना और पहले से ही चले आ रहे जूलियन कैलेंडर को ही फॉलो किया। इसी वजह से जूलियन कैलेंडर को फ़ॉलो करने वाले लोग 7 जनवरी को क्रिसमस डे सेलिब्रेट करते हैं। इस क्रिसमस को ‘ओल्ड क्रिसमस डे’ कहा जाता है।