Trending Topics

इंसानों को गले लगाते नजर आए जानवर, वीडियो वायरल

elephant hug girl video goes viral on social media

बेजुबान जानवर इंसानों से बहुत यार करते हैं लेकिन गुस्सा होने पर वह किसी को नहीं छोड़ते। खैर कहा जाता है प्यार के बदले प्यार ही मिलता है और जानवर भी ऐसे ही हैं। वह प्यार के बदले प्यार ही देते हैं। फिलहाल सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें बेजुबान जानवरों का दिल छू लेने वाला नजारा देखने को मिलेगा। आप देख सकते हैं इस वायरल क्लिप में अलग-अलग प्रजाति के जानवर इंसानों को बड़े प्यार से गले लगाते हुए नजर आते हैं। जी दरअसल इस वीडियो में हाथी ने एक लड़की को जिस तरह अपने सीने से लगाया, वो लोगों का दिल जीत रहा है। 

जी हाँ और अब लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है। जानवर प्रेम की भाषा जरूर समझते हैं और फिलहाल जो वीडियो वायरल हो रहा है वह इसी को दिखा रहा है। इस वीडियो में बेजुबान जानवर लोगों को गले लगा रहे हैं। आप देख सकते हैं वायरल क्लिप में अलग-अलग प्रजाति के जानवर इंसानों को बड़े प्यार से गले लगाते हुए नजर आते हैं। इस लिस्ट में हाथी से लेकर अन्य कई जानवर तक शामिल है।

वैसे दिल छू लेने वाले इस वीडियो को ट्विटर पर गुलविंदर सिंह नाम के यूजर ने शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ‘सच्चा प्यार छुपाने से भी नहीं छुपता।’ करीब 2 मिनट 18 सेकंड के इस वीडियो को लगभग एक लाख बार देखा जा चुका है, जबकि 19सौ से अधिक लोग इसे लाइक कर चुके हैं। जी हाँ और अब यह संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसके अलावा इस वीडियो पर ढेरों लोगों ने प्यार दिखाया है और कमेंट में अलग-अलग बातें लिखी हैं।

Video: पानी के अंदर तैरते जगुवार को देख फ़टी रह जाएंगी आँखे

 

You may be also interested

Recent Stories

1