Trending Topics

इन्दौरी तड़का : आज इंदौर में मनेगा अन्नकूट 

indori tadka : aaj indore me manega annakut

बड़े अपने इंदौर में तो लोग सबसे जादा अन्नकूट मानता है।  अपने यहाँ पे सारे अन्न मिलाके, सारी सब्जियों का मिश्रण बनाकर उसे घर में भगवान गोवर्धन को चढ़ाया जाता है। बड़े इस दिन को बड़े ही मजे से मनाया जाता है। आज के दिन यहाँ पे सब जगे पे मजे से भंडारा होगा सभी जगे पे मिक्स सब्जी बना के भगवान को भोग लगाई जाएगी और उसके बाद भंडारा कर देंगे।  बड़े यहाँ इंदौर में ऐसा ही होता है यहाँ पे वैसे ही सब ऐबले है अपन भोत अच्छे से जानते ही है।  भिया आज सब एक दूसरे के घर जाएंगे बधाई देने दिवाली की और उनके यहाँ हचक के जिम जाम के आएँगे।  बड़े वाले इंदौरी है ये तो ऐसे जाते है जैसे अपने बाप का घर हो मस्त जाएंगे, खाएंगे, पिएंगे और आ जाएंगे। 

बड़े इंदौरियों की दिवाली तो आज बी बंद थोड़ी होएगी आज बी ये लपक के दिवाली मनाएंगे। आज बी इनके पटाखे बंद थोड़ी होएंगे आज बी ये लपक के पटाखे फोड़ते नजर आएँगे। बड़े आज तो सूबे से कचरे के ढेर लगा दिए गए है और उसमे आग लगा दिए और उसके बाद फट फुट फट की आवाज आ री है।  बड़े सब जगे पे ऐसा ही माहौल है। सब जगे से ऐसी ही आवाजे आ री है। बड़े अपना इंदौर तो सबमे निराला है और सबमे मस्त है।

इन्दौरी तड़का : भिया इस दिवाली पटा-के न छोड़ें

 

Recent Stories

1