Trending Topics

मासिक धर्म में होने पर भी लड़कियाँ जा सकती है मंदिर, धो सकती है बाल

Period Myths You Need to Stop Believing

मासिक धर्म जिससे हर महीने एक महिला, एक लड़की को गुजरना होता है उसे हर महीने इस समस्या का सामना करना होता है फिर वो कभी भी आए। ऐसे में उन दिनों में कई तरह की बातें है जिनका महिलाओं को पालन करना होता है और अगर वो इनका पालन नहीं करती है तो उन्हें यह डर रहता है कि उसे इसका पाप लगेगा।  जी मासिक धर्म को लेकर कई तरह की कथाएं बनी हुई है जो महिलाएं जानती है और सुनती है और इसी कारणवश उन्हें इन दिनों में कई बातों का पालन करना होता है जो वो करती है। लेकिन क्या वो बातें वाकई में पालन करने योग्य है भी या नहीं ??? जी हाँ आज हम आपको उन्ही बातों को बताने जा रहें है जो मासिक धर्म को लेकर गलत कहीं गई है। 

ऐसा कहा जाता है की मासिक धर्म के दौरान शुरू के दो दिन बाल नहीं धोने चाहिए बल्कि तीसरे दिन बाल धोना चाहिए। आपको बता दें की इस बात का कोई आधार नहीं है बल्कि अगर मासिक धर्म के दौरान पेट दर्द हो तो सर से गर्म पानी से नाहा लेना चाहिए, पेट दर्द बंद हो जाता है।

कई जगहों पर कहा जाता है की मासिक धर्म में नहाना नहीं चाहिए, तो यह धारणा भी बहुत ही गलत है। बल्कि मासिक धर्म के दौरान रोज नहाना चाहिए जिससे गंदगी नहीं होती।

कहा जाता है की मासिक धर्म के दौरान महिलाओं को पेड़ पौधो से दूर रहना चाहिए, तो यह धारणा भी गलत है ऐसा कुछ नहीं है उनके छूने से कुछ नहीं बिगड़ेगा पौधो और पेड़ो का।

ये बात सही है की मासिक धर्म में होने के दौरान महिलाओं के हार्मोन ज्यादा सक्रिय होते है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है की आचार ना खाया जाए।

You may be also interested

1