Trending Topics

अंडरवर्ल्ड से प्रभावित बॉलीवुड: गैंगस्टर अरुण गवली पर फिल्म बन कर तैयार, जल्द होगी रिलीज़

Underworld Inspires Bollywood. True Stories

बॉलीवुड और अंडर वर्ल्ड का चोली दामन का साथ है। हमेश से अंडरवर्ल्ड की स्टोरीज डायरेक्टर्स और राइटरस  को अट्रैक्ट करती रही है। ऐसी ही एक कहानी है अरुण गवली की। अरुण गवली पे अर्जुन रामपाल की फिल्म डैडी बन कर तैयार है। जो की  8 सितम्बर को रिलीज़ होने वाली है. हम  आप को बता दे की गवली पे शिवसेना के नेता की हत्या का आरोप है। इसके बावजूद गवली हर साल गणेश उत्सव पर पेरोल पर जेल से निकलता है। चलिए जानते है इसकी कहानी गवली एक दूध वाला था और इसके पिता गुलाबराव मध्य प्रदेश के खंडवा से मुंबई आये थे. 

कुछ इस तरीके से ऐसे दाऊद से जुड़ा गवली

राम नाइक के ग्रुप से 1980 में ये जुड़ा। इसी बीच इसकी दोस्ती दाऊद और छोटा राजन से हुई। कुछ दिन तो सब ठीक चला उसके बाद अरुण के छोटे भाई का मर्डर हो गया। जिसके बाद गवली और दाऊद दुश्मन बन गये।

दाऊद के दुबई  बाद के बाद गवली का चलता था एकछत्र राज

मुंबई 1993 धमाकों ने अंडरवर्ल्ड को हिला के रख दिया दाऊद दुबई चला गया। और इधर गवली ने मुंबई पर राज करने लगा. मुंबई सेंट्रल की दगडी चाल में इसने अड्डा बनाया और खतरनाक क्रिमिनल्स का ग्रुप क्रिएट किया

दगड़ी चाल था गवली का अड्डा

80 और 90 के टाइम पे दगडी चाल में कभी इसका घर था। लोग इस डैडी के नाम से जानते थे।

पुणे में मिला 'डैडी' का ख़िताब

पुणे सिटी से इसका रिश्ता गहरा है। इसी सिटी ने इसे डॉन की पहचान दी। 1990 में टाडा कोर्ट ने इसे सजा सुनाई और इसे पुणे की यरवदा जेल में डाल दिया गया। जहाँ ये 2004 तक रहा। पुणे में इसका ख़ौफ़ बहुत ज़्यादा था।

1