Trending Topics

3000 फीट की ऊंचाई पर मिली गणेश मूर्ति, बनी लोगो के लिए आश्चर्य

ganesh statue at Dantewada Chhatisgarh

अक्सर ही हम सभी कहीं किसी रास्ते से गुजरते है जो सुनसान होता है वहां हम सभी को कोई ना कोई भगवान की मूर्ति रखी हुई मिल ही जाती है। ऐसे में अभी हाल ही में एक मूर्ति लोगो को आकर्षक करने साथ ही आश्चर्य में डालने का कारण बनी हुई है। जी दरअसल में छत्तीसगढ़ में एक गणेश प्रतिमा पाई गई है जो 3000 फीट ऊंची पहाड़ी पर मिली है इस पहाड़ी पर चढ़ पाना काफी मुश्किल है। प्रतिमा को देखकर लग रहा है कि वो सैकड़ों साल पुरानी है। इस प्रतिमा को पुरातत्व विभाग ने खोजा है। 

सभी के लिए आश्चर्य की बात ये है कि आखिर तीन सौ मीटर ऊंची पहाड़ी पर इसे क्यों बनाया गया, और आखिर इसे यहीं क्यों स्थापित किया गया ??

आप सभी को बता दें की इस पहाड़ी को ढोल कल की पहाड़ी कहते हैं।

जो दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय से 30 किमी दूर है। यहाँ पर रहने वाले पुरातात्विक डॉ. हेमू यदु का कहना है कि 6 फीट ऊंची 2.5 फीट चौड़ी ग्रेनाइट पत्थर से निर्मित यह प्रतिमा वास्तुकला की दृष्टि से अत्यन्त कलात्मक है।

इसे देखकर यह कहा जा रहा है कि इस प्रतिमा के ऊपरी दांये हाथ में फरसा, साथ ही हाथ में टूटा हुआ एक दांत और नीचे दांये हाथ में अभय मुद्रा में अक्षमाला धारण किए हुए है साथ ही बांये हाथ में मोदक लिया हुआ है। इसे देखकर एक अलग ही अनुभूति हो रहीं है। 

पानी में नहीं दिखती ये मछली, दिखे तो हो जाए तुरंत दूर

आइसक्रीम गिराकर करते है यहाँ के लोग नए साल की शुरुआत

इस मेले में किसी के साथ भी किया जा सकता है सेक्स

 

1