क्या होती है मलाणा क्रीम, हज़ारों में होती है कीमत
![what is malana cream price facts what is malana cream price facts](https://viral.newstracklive.com/uploads/january2021/cream2.JPG_5ff1a51c3045e.jpg)
आज हम आपको बताने जा रहे हैं मलाणा क्रीम के बारे में। जी दरअसल मलाणा, हिमाचल प्रदेश का एक गांव है। यह गांव दुनियाभर में मशहूर है। कहा जाता है यह गाँव एक ऐसी चीज़ के लिए मशहूर है जो भारत में ग़ैरक़ानूनी है। जी दरअसल यह गांव मशहूर है मलाणा क्रीम के लिए, वैसे यह नाम ही ब्रैंड तुल्य है। इस गांव को वीड(गांजा) का तीर्थ कहा जाता है। मलाणा क्रीम चरस या हैश या हशीश है जिसे वीड या गांजे के पौधे से बनाया जाता है। कहते हैं इस गांव में वीड प्राकृतिक तौर पर भी उगता है और ग़ैरक़ानूनी ढंग से यहाँ इसे उगाया जाता है। यह पहाड़ों का वीड हब है।