Trending Topics

प्रेमिका को करना था प्रपोज, बंदे ने खर्च कर डाले 9 लाख

man spent 9 lakh rupees to propose her girlfriend on one night

आज के समय में कई ऐसी खबरें आती हैं जो हैरान कर जाती हैं। अब आज हम आपको एक ऐसे ही किस्से के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके होश उड़ा देगा। जी दरअसल इस मामले में एक युवक ने गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने के लिए कुछ ऐसा किया जिसे जानने के बाद लोगों के होश उड़ गए। वैसे तो आजकल लोग अपनी प्रेमिका को प्रपोज करने के लिए केवल गुलाब से काम चला लेते हैं, लेकिन कुछ होते हैं जो जरा सा हटके होते हैं और उनका कारनामा सभी को हैरान कर जाता है। 

अब आज हम जिस शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं उसने गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने के लिए एक रात में 9 लाख रुपये खर्चा कर दिया। जी हाँ, सुनकर आप हैरान होंगे लेकिन यह सच है। दरअसल मेट्रो की न्यूज के अनुसार, लड़के ने The Savoy होटल का सबसे महंगा कमरा किराए पर लिया और वह भी सिर्फ एक रात के लिए। उसके बाद वह अपनी गर्लफ्रेंड सारा को वहां लेकर गया और उसे प्रपोज किया।

जी दरअसल सारा हमेशा से ही लंदन के इसी होटल में मैरिज करना चाहती थी और यह लंदन के बहुत महंगे होटल्स में से एक है। यहाँ जाकर सारा को बड़ा अच्छा लगा और उसने जोश को शादी के लिए हाँ कर दी है।बताया जा रहा है युवक यानी जोश ने एक रात के 10,000 यूरो खर्च कर दिए और वह भी केवल अपनी प्रेमिका यानी सारा को फिल्मी स्टाइल में प्रपोज करने के लिए। वैसे यह स्टोरी वायरल होने के बाद एक यूजर ने लिखा कि 'उन्हें ये बात समझ नहीं आई कि बंदे ने एक रात का 10,000 यूरो खर्च कर दिए जबकि वो इतने पैसों में पूरा साल थाईलैंड रह सकता था।' अब इस समय यह स्टोरी तेजी से चर्चाओं का हिस्सा बन चुकी है।

1