Trending Topics

ये पहाड़ बताता है कि पेट में लड़का है या लड़की

this hill tell the sex of children

किसी प्रेग्नेंट महिला को जब ये पता करना होता है कि उसकी कोख में लड़का पल रहा है या लड़की तो वो सोनोग्राफी करवाकर जान सकती है. लेकिन आज हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बता रहे है जहां गर्भ में पलने वाले बच्चे का लिंग जानने के लिए किसी डॉक्टर के पास नहीं जाना होता है बल्कि एक पहाड़ के पास जाना होता है. सुनकर चौक गए न आप भी लेकिन ये सच है. 

हमारे देश में ही एक ऐसी जगह है जहां एक पहाड़ बता देता है कि महिला के पेट में लड़का है या लड़की. ये पहाड़ झारखंड के खुखरा गांव में है. इस पहाड़ पर एक चाँद का निशान बना है इसलिए इसे चाँद पहाड़ भी कहा जाता है. यहाँ किसी भी गर्भवती महिला को एक दूरी से उस चाँद पर पत्थर फेककर उस पहाड़ पर निशाना लगाना पड़ता है. 

यहाँ के लोगो का ऐसा मानना है कि यदि पत्थर उस चाँद पर लग जाता है तो गर्भ में पल रहा बच्चा लड़का होगा और यदि पत्थर नहीं लगता है तो लड़की होगी. 

ये एक तरह से कुरीति ही है. सोनोग्राफी के जरिये तो बच्चे का लिंग जानना अपराध की श्रेणी में आता है लेकिन गांव वालो की इस कुरीति के बारे में सरकार कब सोचेगी.  

महिलाओं के बाल धोने से जुडी हैं कई चौकाने वाली मान्यताएं

यहाँ मरी हुई लड़की की लाश से होती है लड़को की शादी

 

1