Trending Topics

2744 किलोग्राम की मछली को देखकर उड़े सबके होश

World Largest Bony Fish Weighing 2744 Kg

आप सभी ने आज तक कई मछलियां देखी होंगी लेकिन हमे लगता है आपने कभी 40-50 किलो से अधिक की मछली नहीं देखी होगी। क्यों हमने सही कहा ना? हालाँकि आपको यह जानकर हैरानी होगी कि पुर्तगाल में मिली एक मछली ने अपने वजन से सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। जी हाँ और इसे अब तक की दुनिया की सबसे भारी हड्डी वाली मछली कहा जा रहा है।

जी दरअसल पुर्तगाल के अजोरेस तट पर मिली इस मछली का नाम 'सनफिश' है, जिसका वजन 500-1000 भी नहीं बल्कि करीब 2744 किलोग्राम है। 

केवल यही नहीं बल्कि इसे देखने अब लोग दूर-दूर से जा रहे हैं। हालांकि अफसोस की बात ये है कि यह मछली जिंदा नहीं है, बल्कि मर चुकी है।

आपको बता दें कि यह मछली पिछले साल दिसबंर में ही मिली थी, लेकिन तब से लेकर अब तक वैज्ञानिक इसपर स्टडी ही कर रहे थे। जी हाँ और इसके बारे में खुलासा अब जाकर किया गया है। इस मछली की लंबाई 325 सेंटीमीटर मापी गई है। आपको बता दें कि अजोरेस तट पर मृत पाई गई इस मछली को पानी से बाहर निकालने के लिए एक क्रेन की मदद ली गई थी।

जी हाँ और 2744 किलो वजनी इस मछली को किसने मारा यानी यह कैसे मर गई, इसके बारे में कुछ पता नहीं चला है। वैसे आपको यह भी जानकारी दे दें कि इससे पहले दुनिया की सबसे भारी हड्डी वाली मछली का रिकॉर्ड करीब 2300 किलोग्राम वजनी 'सनफिश' के नाम था, जो 272 सेंटीमीटर लंबी थी। जी हाँ और यह मछली साल 1996 में जापान के कामोगावा में पाई गई थी।

भारत के इन 8 शहरों में हैं 57 ‘घोस्ट मॉल’, जानिए इनके बारे में

OMG: विश्व इतिहास सबसे दुर्लभ वस्तुएं

बच्चे ने नकल के लिए किया ऐसा जुगाड़ कि देखकर कहेंगे OMG

 

Recent Stories

1