Trending Topics

OMG: विश्व इतिहास सबसे दुर्लभ वस्तुएं

rarest objects in world history

इतिहास को जानने और समझने के लिए लोग किताबें पढ़ना पसंद करते हैं और यही किताबे हैं जो हम सभी के लिए बेहद अहम होती हैं। केवल यही नहीं बल्कि ऐतिहासिक फ़ैक्ट्स को जानने के लिए भी हमें अक्सर किताबें ही पढ़नी पड़ती हैं, लेकिन इतिहास को एक अलग नज़रिए से देखने के लिए तस्वीरें सबसे सरल माध्यम होती हैं। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि विश्व इतिहास की दुर्लभ तस्वीरों को देखने के बाद ही हम उन चीज़ों पर भरोसा कर पाते हैं। इस वजह से आज हम आपको दुनियाभर से एकत्र की गई कुछ ऐसी दुर्लभ चीज़ों की तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं जिन्हें देखना आपके लिए एक नया अनुभव होगा। जी दरअसल इनमें से कई वस्तुएं तो सदियों पुरानी भी हैं, लेकिन दुनियाभर के संग्रहालयों ने इन्हें आज भी बेहद अच्छे से संजो कर रखा है। आज हम आपको यह तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं जो आपके दिमाग को हैरान कर देंगी। 

पृथ्वी पर मौजूद सबसे पुरानी और पूर्ण बाइबिल की दुर्लभ तस्वीर। जी दरअसल ये इथियोपियाई बाइबिल बकरी की खाल पर लिखी गई थी। ये दुनिया की पहली सचित्र बाइबिल थी और इसे 5वीं शताब्दी की शुरुआत में लिखा गया था।

Louvre Museum में मौजूद ‘The Mummy of Pacheri’. कहा जाता है ये तीसरी शताब्दी ईसा पूर्व में ‘टॉलेमिक युग’ में रहने वाले एक वयस्क की ममी है.

अमेरिका के MET Museum में मौजूद चौथी शताब्दी CE पुराना ‘अलेक्जेंडर द ग्रेट’ का रोमन गोल्ड पेन्डेन्ट, जिसे देखने दुनियाभर के लोग आते हैं।

नीदरलैंड के Rijksmuseum में मौजूद पैगंबर मुहम्मद के जीवन और कार्यों के बारे में 1000 साल पुरानी हस्तलिखित पुस्तक, जिसके बारे में हमेशा बातें होती हैं।

इज़राइल के तेल अवीव शहर के समुद्र तट से कुछ दूरी पर पुरातत्वविदों ने एक गुफा की खोज की, जिसे 3300 साल पहले सील कर दिया गया था।

OMG! 74 करोड़ रुपये में बिका सामान्य फूलदान

यहाँ कटघरे में पेश होते हैं देवी-देवता, मिलती है सजा

भारत के इन 8 शहरों में हैं 57 ‘घोस्ट मॉल’, जानिए इनके बारे में

 

Recent Stories

1